
Bigg Boss 19: घर से निकलते वक्त इन से नहीं मिलीं मालती, प्रणित के निकले आँसू
Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: ‘बिग बॉस 19’ के आज के एपिसोड में मिड-वीक एविक्शन दिखाया गया। मालती चाहर शो से निकल गईं। उनके निकलने के बाद प्रणित मोरे इमोशनल हो गए।
Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: बिग बॉस 19 का फिनाले बेहद करीब आ गया है। सलमान खान के शो को विनर मिलने वाला है। ग्रैंड फिनाले से पहले अब बड़ा अपडेट सामने आया है कि एक कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया है। बीबी हाउस में इस कंटेस्टेंट ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और हर झगड़े में भागेदारी दिखाई, लेकिन फिनाले से पहले ही इस मशहूर सदस्य को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस पॉपुलर कंटेस्टेंट का नाम जानकर फैंस को भी बड़ा झटका लग सकता है।
प्रणित मोरे के निकले आँसू
अमाल और प्रणित ने मालती से माफी मांगी, लेकिन मालती ने उन्हें माफ नहीं किया। मालती के जाने के बाद प्रणित रोने लगे। प्रणित बोले कि वे नहीं चाहते थे कि उनका और मालती का रिश्ता इस तरह खत्म हो। गौरव ने उन्हें समझाया कि दो दिन बाद मिलना है, लेकिन प्रणित अपने आंसू नहीं रोक पाए।
ये बने टॉप-5 कंटेस्टेंट्स
मालती के जाने के बाद मेकर्स को उनके टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में पहुंच गए। अब मेकर्स ने वोटिंग लाइन्स फिर से खोल दी है। तान्या, गौरव, प्रणित, फरहाना और अमाल के फैंस उन्हें विनर बनाने के लिएवोट कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Shah Rukh Khan को शादी में बुलाया, दुल्हन ने की ऐसी जिद; पानी-पानी हुए एक्टर
इस दिन होगा फिनाले?
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर के दिन होने वाला है। मतलब रविवार के दिन ‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों को उनका विनर मिल जाएगा।
ये भी पढ़े- बहन कृतिका की हल्दी में छाए Kartik Aryan, नए टैटू ने खींचा सबका ध्यान





