
बीमा रकम के लालच में पिता ने कराई बेटे की हत्या, गिरोह का पर्दाफाश
UP Crime News: मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी देकर पिता ने अपने बेटे अनिकेत शर्मा की हत्या करवाई। पुलिस ने इस मामले में पिता बाबूराम शर्मा और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
हत्या की साजिश और सुपारी का खेल
संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी थी। पिता बाबूराम शर्मा ने इस बीमा रकम को हड़पने के लिए अधिवक्ता आदेश कुमार की मदद ली।
बाबूराम ने रामपुर निवासी असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी। असलम ने साथी साजिद और तहब्बुर मैवाती के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या को कुंदरकी क्षेत्र में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने बाबूराम, असलम, साजिद और तहब्बुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया। अधिवक्ता आदेश कुमार और अन्य साथी अभी फरार हैं।
बीमा क्लेम के लिए चल रहा गिरोह
संभल जिले में बीमा क्लेम हड़पने वाला गिरोह पहले भी चार हत्याएं कर चुका है और 100 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम हड़प चुका है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह:
- अकेले या बिना परिवार के लोगों को निशाना बनाता था।
- फर्जी दस्तावेज और प्रीमियम भरकर हत्या को हादसा बनाता था।
- गिरोह में बैंक कर्मचारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, आशा वर्कर और बीमा कंपनी के कर्मचारी भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ, कानपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित… यात्रियों में हाहाकार
पुराने हत्याकांडों का खुलासा
दरियाब (बदायूं) – सड़क हादसा दिखाकर हत्या और क्लेम हड़पना।
- दिव्यांग संजय (बदायूं) – छोटे भाई ने हत्या की, 95 लाख रुपये का क्लेम लिया।
- अमन (दिल्ली) – रिश्तेदारों के साथ हत्या कर बीमा क्लेम हड़पना।
- सलीम (धनारी) – अकेला होने का फायदा उठाकर हत्या, बीमा क्लेम लिया।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में ऑटो सवार युवक से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर करवाया UPI ट्रांसफर
गिरोह का सरगना और गिरफ्तारी
- रजपुरा थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना ओंकारेश्वर मिश्र और अमित को गिरफ्तार किया।
- हापुड़ पुलिस ने विशाल सिंघल को गिरफ्तार किया, जिसने 2017 में मां और पत्नी की हत्या कर बीमा क्लेम हड़प लिया था।
- अब तक 68 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
पुलिस और ईडी दोनों जांच कर रहे हैं। गिरोह की संपत्तियों की जांच और जब्ती की जा रही है। गिरोह के अपराधों की जांच 12 राज्यों तक फैली हुई है।
यह भी पढ़ें…





