
Aishwarya Rai का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, ब्लैक ब्यूटी गाउन में ढाया कहर
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। ऐश्वर्या अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो मिनटों में वायरल हो जाती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं।
Aishwarya Rai Bachchan: यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या राय बढ़ती उम्र के साथ भी अपनी खूबसूरती और चार्म से सबको पीछे छोड़ जाती हैं। उनके हर लुक में स्टाइल और क्लास का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। हालांकि, कई बार उन्हें अपने लुक्स में कोई नया एक्सपेरिमेंट न करने पर वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन मिसेज बच्चन का जलवा और अदाएं जरा भी कम नहीं होती। जिसका लेटेस्ट एग्जांपल तो रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में देखने को भी मिल गया।
तस्वीरों से नहीं हटा पा रहे नजरें
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने स्लीक ब्लैक गाउन कैरी किया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका क्लोजअप लुक है। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का बदला हुआ लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। उनकी टाइमलेस ब्यूटी, एलिगेंस और सिग्नेचर चार्म फैंस का ध्यान खींच रहा है। वो पहले से काफी फिट दिख रही हैं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- Dhurandhar Review: दमदार कहानी का बिल्ड-अप है फर्स्ट हाफ, दर्शकों के खड़े हो रहे रोंगटे
ऐश ने जैसी ही फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली, तो फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बनी। यही नहीं हसीना ने भी उन्हें बड़े प्यार से ग्रीट किया, लेकिन यहां हाइलाइट उनका ब्लैक ब्यूटी लुक बन गया। जिसमें उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से नजरें ही नहीं हटीं। इसके अलावा वह रेड कार्पेट पर भी अपनी अपीयरेंस से बाजी मार गईं। जहां उनका अंदाज एकदम यंग ऐश जैसा लगा, जो सबको मात दे गई।
ये भी पढ़े- नए घर में Alia-Ranbir ने ली धांसू एंट्री, छोटी सी राहा ने नन्हे हाथों से की पूजा





