
IND vs SA: तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग 11 में बड़ा उलटफेर! दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
IND vs SA 3rd ODI: करो या मरो मुकाबले से पहले टीम इंडिया बड़े बदलाव की तैयारी में है.दूसरे वनडे में मंहगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह ऑलराउंडर को मौका दिया जाएगा.
IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 1-1 से बराबरी पर खड़ी यह सीरीज अब एक डिसाइडर बन चुकी है। ये आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने दबदबे को जारी रखने पर होगी.
तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया
विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे में टीम इंडिया में कुछ बदलाव किए जाने की खबरें हैं। दूसरे वनडे में भारत की शर्मनाक हार के बाद कुछ खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा और उनकी जगह बेंच पर बैठे शानदार खिलाड़ियों को मौका दिया जाने के आसार हैं। इसी आधार पर आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन तीसरे वनडे में बाहर हो सकता है और फाइनल में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन।
ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभव
भारती की सलामी जोड़ी में रोहित शर्मा बेशक दूसरे वनडे में जल्दी आउट हो गए लेकिन वो लय में हैं और वो बरकरार रहेंगे। लेकिन यशस्वी जायसवाल दोनों मैचों में सस्ते में आउट हुए हैं और टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। ऐसे में उनकी जगह पारी की शुरुआत केएल राहुल कर सकते हैं, जिनका मध्यक्रम से प्रमोशन करना होगा। वो पहले भी ओपनिंग कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- IND vs SA: रायपुर में भारतीय गेंदबाजी की बत्ती गुल…, 359 का टारगेट भी बचा नहीं पाई
यशस्वी बाहर हुए तो कौन अंदर
यशस्वी जायसवाल बाहर होते हैं तो उनकी जगह ऋषभ पंत की टीम में एंट्री मुमकिन है। हालांकि विकेटकीपर के रूप में कप्तान केएल राहुल पहले से मौजूद हैं, ऐसे में तिलक वर्मा या ऋषभ पंत में एक ही खेल पाएगा। इनमें तिलक वर्मा की उम्मीद ज्यादा है।
ये भी पढ़े- Hardik Pandya का धमाकेदार कमबैक, आते ही बल्ले से मचाई तबाही
गेंदबाजी लाइन-अप में फेरबदल
यदि प्रसिद्ध कृष्णा बाहर होते हैं तो गेंदबाजी यूनिट इस तरह दिख सकती है,
अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी बतौर छठे गेंदबाज. यह संयोजन टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में स्थिरता प्रदान करेगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11 (तीसरा वनडे 2025)
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़े- IND vs SA: कोहली-गायकवाड़ का धुआंधार शतक, टीम इंडिया ने बनाए 358 रन





