Lucknow News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्र को आया हार्ट अटैक, सीट पर गिरते ही मौत

Lucknow News: लखनऊ के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में एक 11 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को वह स्कूल में एग्जाम देने आया था। एग्जाम देते समय वह अचानक कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की मौत हो गई। शुक्रवार को परीक्षा देने के दौरान छात्र आरव की तबियत बिगड़ी और छात्र अचेत अवस्था में अपनी सीट पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद क्लास में हड़कंप मच गया और शिक्षक छात्र को लेकर विद्यालय के मेडिकल रूम में पहुंचे। जहां छात्र को काफी देर तक सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद को पास ही से स्थित बीआरडी सिविल अस्पताल ले गए और अभिभावकों को भी सूचना दी।

अचानक फर्श पर गिर पड़ा आरव

घटना सुबह करीब 10:45 बजे की है. कक्षा 6वीं की परीक्षा चल रही थी. आरव अपनी सीट पर बैठा प्रश्न-पत्र हल कर रहा था. अचानक वह कुर्सी से फर्श पर गिर पड़ा. सहपाठी और शिक्षकों ने तुरंत उसे उठाया तो पता चला कि उसकी सांसें बंद हो चुकी हैं. स्कूल प्रशासन ने फौरन एम्बुलेंस बुलाई और उसे नजदीक के बीआरडी मेडिकल कॉलेज (महानगर) के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया.

ये भी पढ़े- लखनऊ में आउटर रिंग रोड पर दो कारों की भीषण टक्कर, कई लोग घायल

BRD अस्पताल के महानगर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सुबह 11:05 बजे छठवीं कक्षा के आरव को अचेत अवस्था में माउंट फोर्ट स्कूल से लाया गया था। इमरजेंसी डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में उसे ब्रॉट डेड घोषित किया गया। मौके पर छात्र के पिता, जानकीपुरम निवासी संदीप सिंह, भी पहुंचे। इस अचानक हुई घटना से सभी बेहद आहत हैं। मौत का वास्तविक कारण डेथ ऑडिट के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े- बीमा रकम के लालच में पिता ने कराई बेटे की हत्या, गिरोह का पर्दाफाश

Back to top button