UP News: वो लौटकर नहीं आएंगे… पति की मौत के सदमे में पत्नी ने दी जान

Jhansi News: पति की मौत के बाद राधिका गम में डूब गई। हर वक्त पति को याद करते हुए रोती रहती थी। शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे वह कमरे में गई थी। लगभग दो घंटे तक राधिका कमरे से बाहर नहीं आई।

Jhansi News: कानपुर नगर निवासी राधिका उर्फ ललिता (23) की शादी 13 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर के हंसारी निवासी विशाल यादव से हुई थी। विशाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। शादी के बाद से दोनों बहुत खुश थे। छुट्टियों में मनाली जाने की तैयारी थी। अचानक अक्तूबर में विशाल को घर में हार्ट अटैक आया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर उसकी मौत हो गई। पति की असामयिक मौत राधिका बर्दाश्त नहीं कर सकी। वह गम में डूब गई। परिजनों ने बताया कि वह ठीक से खाना नहीं खाती थी।

वो लौटकर नहीं आएंगे…

“मैंने बहुत कोशिश की खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने की, पर मैं नहीं कर पा रही थी. हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो नहीं है मेरे पास और न ही आएंगे लौटकर. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है कि मैं खुद को जीने के लिए मोटिवेट करूं. भईया आप लोगों ने वर्ल्ड का बेस्ट पार्टनर ढूंढा था मेरे लिए. पर मेरी ही किस्मत इतनी बुरी थी कि मेरी सारी खुशिया छीन ले गई. दोनों दीदी से रिक्वेस्ट  है कि रक्षाबंधन के दिन मेरे भाईयों को राखी जरूर बांध दिया करना. सबको सॉरी.

राधिका नहाने के लिए ऊपर वाले कमरे में गई थी। कई घंटे तक वह नीचे नहीं आई। परिजन जब पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। खिड़की से देखने पर वह पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर लटकी दिखी। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- Lucknow News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्र को आया हार्ट अटैक, सीट पर गिरते ही मौत

पति की मौत ने उसके जीने का हौसला तोड़ दिया था. वो अपनी मौत से पहले सुसाइड नॉट छोड़कर गई थी. उस नोट में उसने पति के खोने के बाद अपनी टूटी हुई मनोदशा और गहरे अवसाद का दर्द बयान किया है. सुसाइड नोट से साफ है कि राधिका पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से लगातार तनाव में थी. कई बार अकेले में रोते हुए देखी गई थी.

ये भी पढ़े- लखनऊ में आउटर रिंग रोड पर दो कारों की भीषण टक्कर, कई लोग घायल

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button