IND vs SA: वाइजैग वनडे में भारतीय टीम ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापत्तनम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ओडीआई सीरीज का निर्णायक मुकाबला है. भारतीय टीम पिछले वनडे में मिली हार से सबक लेकर इस मैच में उतरी है.

IND vs SA 3rd ODI: आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वनडे में लगातार 20 टॉस हारने के बाद टॉस जीता है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह बल्लेबाज तिलक वर्मा को मौका दिया गया है।

दोनों टीमों के लिए ‘करो-मरो’ जैसा

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो-मरो’ जैसा है. जो भी टीम इसे जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की। शनिवार को जो भी टीम मैच जीत दर्ज करेगी, उसका सीरीज पर कब्जा होगा।

भारत ने पहले मैच में 17 रन जबकि मेहमान टीम दूसरे वनडे में चार विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे थे। ऐसे में एक बार फिर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

भारत को फिर से स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से दमदार पारी की आस होगी। उन्होंने पिछले दोनों मुकाबलों में शतक ठोका। कोहली सेंचुरी की हैट्रिक लगाने की फिराक में होंगे। कोहली के अलावा रोहित शर्मा से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्हें रांची में अर्धशतक जमाया लेकिन रायपुर में सस्ते में पवेलियन लौटे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

 

Back to top button