
Akhanda 2: ‘धुरंधर’ को टक्कर देने आ रही ‘अखंडा 2’, मेकर्स ने दिया अपडेट
Akhanda 2 Release Update: ‘अखंडा 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पर एक अपडेट शेयर कर दिया है। फिल्म रिलीज होने से 24 घंटे पहले ही पोस्टपोन कर दी गई थी।
Akhanda 2 Release Update: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) के पोस्टपोन होने के बाद बवाल मचा हुआ है। इसी बीच फिल्म मेकर सूरेश बाबू (Suresh Babu) ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। नई रिलीज डेट को लेकर अनिश्चितता के बीच, मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने जल्द ही एक अपडेट शेयर करने का वादा किया। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या बोला है।
‘अखंडा 2’ रिलीज अपडेट
एक ट्वीट में मेकर्स ने लिखा, ‘हमने अखंडा 2 को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन हमारी बहुत कोशिशों के बावजूद, कभी-कभी, सबसे अनएक्सपेक्टेड चीजें हो जाती हैं और बदकिस्मती से, यह वही समय है। हम दुनिया भर के सभी फैंस और सिनेमा लवर्स से दिल से माफी मांगते हैं जो इतनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हम इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहने के लिए अपने प्यारे ‘गॉड ऑफ मासेस’ नंदमुरी बालकृष्ण गारु के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। अखंडा-2 जब भी आएगी, निशाने पर लगेगी… बहुत जल्द एक नई तारीख के साथ आ रही है’।
रिलीज के पहले हुई थी पोस्टपोन
इस से पहले गुरुवार शाम को प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म के पेड प्रीमियर्स कैंसिल कर दिए गए हैं. उन्होंने बयान में कहा, ‘आज निर्धारित अखंडा 2 के प्रीमियर्स तकनीकी समस्याओं के कारण रद्द कर दी गई हैं. हमने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ बातें हमारे कंट्रोल से बाहर थीं. असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.’
ये भी पढ़े- Box Office: पहले ही दिन ‘Dhurandhar’ ने थिएटर्स में काटा गदर, 24×7 धड़ाधड़ चल रहे शोज
बोयापति श्रीनु की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में संयुक्ता, बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा, आदि पिनीशेट्टी, शाश्वत चटर्जी और शामना भी कलाकारों की टोली में शामिल हैं। जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी।
ये भी पढ़े- Aishwarya Rai का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, ब्लैक ब्यूटी गाउन में ढाया कहर





