IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा ने कराई वापसी, साउथ अफ्रीका को एक ओवर में दिया डबल झटका

IND vs SA 3rd ODI: विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया है. प्रसिद्ध ने अपने दूसरे स्पैल में तीन शिकार किए।

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (6 दिसंबर) विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरे हैं और उसका स्कोर 250 के पार जा चुका है। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल के चौथे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को दो झटके दिए।

मैथ्यू ब्रिट्ज्के और मार्करम का लिया विकेट 

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका की पारी का 29वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रसिद्ध ने ब्रिट्ज्के को LBW आउट किया। ब्रिट्ज्के ने यहां DRS जरूर लिया लेकिन वहां भी गेंद स्टंप्स पर लगती हुई नजर आई और अंत में उन्हें 24 के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने एडन मार्करम को आउट करके टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।

ये भी पढ़े- IND vs SA: वाइजैग वनडे में भारतीय टीम ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी

पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे कृष्णा

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतकवीर क्विंटन डी कॉक को भी चलता किया। डी कॉक शतक लगाने के बाद काफी खतरनाक नजर आ रहे थे। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए एक बड़ी सफलता है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उस मैच में उन्होंने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए थे।

ये भी पढ़े- Virat Kohli को मिल गई बहू! रायपुर से बेटे के लिए आया रिश्ता; VIDEO वायरल

वहां टीम इंडिया की हार के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। ऐसे में इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर जबरदस्त वापसी की है। अब देखना ये होगा कि इस मैच में वह पांच विकेट हॉल ले पाते हैं या नहीं।

 

Back to top button