UP News: सलीम चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश-डिपल ने चढ़ाई चादर, जया बच्चन भी साथ

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ आगरा स्थित फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद जया बच्चन और डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने दरगाह पर चादर पोशी कर मन्नत का धागा बांधा। इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य में जुटने को कहा। वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारी की बात भी कही। बताया गया है कि वर्ष 2012 में भी अखिलेश यादव ने फतेहपुर सीकरी की दरगाह पर मन्नत का धागा बांधा था।

अखिलेश ने बांधा मन्नत का धागा

सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाने के साथ ही अखिलेश यादव ने यहां मन्नत का धागा भी बांधा। साल 2012 में भी अखिलेश यादव ने यहां मन्नत का धागा बांधा था। दरगाह परिसर में उनके पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

डिंपल यादव ने नक्काशी को समझा

डिंपल यादव ने नक्काशी को समझने के लिए खादिम अनवर कुरैशी से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने इसकी गहराई और बारीकी की सराहना की। डिंपल ने कहा कि आज के समय में इतनी महीन और अनोखी कारीगरी दोबारा होना लगभग असंभव है। उनकी प्रतिक्रिया वहां मौजूद लोगों ने भी सराही।

ये भी पढ़े- यूपी भाजपा अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार हैं बुंदेलखंड की सशक्त नेता, जानें राजनितिक सफर

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने SIR को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वोट बढ़ाने के स्थान पर वोट कटवा रही है। आगरा के आने वाले समय में समीकरण बदलेंगे। हमने बीजेपी से समीकरण बनाना सीख लिया है। हम भी उन साथियों को मौका देंगे, जो जनता के बीच ज्यादा काम कर रहे हों।

ये भी पढ़े- सपा नेता आजम खां और बेटे पर नई कार्रवाई की तलवार, सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की मांग

Back to top button