Humayun Kabir: निलंबित TMC विधायक का बाबरी मस्जिद चंदा गिनती वीडियो वायरल

Humayun Kabir Latest News: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच निलंबित तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर फिर से सुर्खियों में हैं। रविवार शाम से उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर लगातार लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है, जिसमें बेलडांगा स्थित वेस्ट बंगाल इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में नकद चंदे की गिनती दिखाई जा रही है। यह चंदा कल (7 दिसंबर) को आयोजित बाबरी मस्जिद स्मृति शिलान्यास समारोह के दौरान जुटाया गया था।

लाइव में कई लोग नोटों की गड्डियां गिनते दिख रहे हैं और स्क्रीन पर कैप्शन लिखा है—
“धर्मप्रेमी लोगों का दान, अल्लाह कबूल करे।”

अब तक 22 लाख रुपये से अधिक नकद गिना जा चुका है, जबकि चंदे की गिनती अभी भी जारी है।

6 दिसंबर को किया गया था विवादित शिलान्यास
यह वही मस्जिद है जिसका शिलान्यास हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के दिन किया था।
TMC ने इस कदम को “सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाला” बताते हुए कबीर को 4 दिसंबर को ही पार्टी से निलंबित कर दिया था।

लेकिन निलंबन के बावजूद कबीर पीछे नहीं हटे और 7 दिसंबर को बेलडांगा में बड़ी भीड़ की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया।

  • समारोह में हजारों लोग शामिल हुए
  • बड़ी मात्रा में नकद दान एकत्र हुआ
  • कार्यक्रम के दौरान नकदी के बैगों में नोट आते रहे

फाउंडेशन का दावा — “देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में एक बनेगी”
फेसबुक लाइव में फाउंडेशन के अधिकारी बार-बार कह रहे हैं कि यह मस्जिद “बाबरी मस्जिद की याद में देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक” होगी।
लाइव में यह भी बताया जा रहा है कि—

  • नकद के अलावा ऑनलाइन दान भी बड़ी संख्या में आ रहा है
  • कुल राशि की घोषणा बाद में की जाएगी
  • दान की रकम लगातार बढ़ रही है

सूत्रों के अनुसार अब तक 40–50 लाख रुपये से अधिक चंदा एकत्र हो चुका है, जिसमें ज्यादातर नकद है।

यह भी पढ़ें…

हमायूं कबीर के विवादित शिलान्यास पर हाई अलर्ट, NH-12 के पास सुरक्षा बल तैनात

TMC का कड़ा रुख — “धर्म की राजनीति बर्दाश्त नहीं”
TMC नेतृत्व ने साफ कहा है कि हुमायूं कबीर का यह कदम पार्टी लाइन के खिलाफ है।
निलंबन आदेश में पार्टी ने यह भी लिखा था कि—

  • ऐसे कार्यक्रम धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ा सकते हैं
  • राज्य सरकार की साम्प्रदायिक सौहार्द नीति को नुकसान पहुँचाते हैं

कबीर का साफ कहना है कि यह “जनता की भावना का सम्मान” है और वह अपने फैसले पर कायम रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

बाबरी मस्जिद जैसा ढाँचा बनाने की बात पर TMC का सख्त एक्शन, BJP पर बड़ा आरोप

लाइव वीडियो से बढ़ी हलचल
रविवार शाम से चल रही लगातार लाइव स्ट्रीमिंग ने मामले को और गर्मा दिया है।

  • गिनती टेबल पर नोटों की बड़ी-बड़ी गड्डियां
  • कई स्वयंसेवक लगातार कैश काउंटिंग
  • दानदाताओं का आभार व्यक्त
  • ‘बाबरी मस्जिद स्मृति मस्जिद’ निर्माण का प्रचार

लाखों व्यूज़ के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हुमायूं कबीर का यह कदम आने वाले समय में बंगाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है। यही नहीं  साम्प्रदायिकता बनाम धर्मनिरपेक्षता की नई बहस खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें…

कलयुगी मां ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद फेंका, आवारा कुत्तों ने बचाई जान

Back to top button