IND vs SA: साउथ अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद भी हुआ नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में 3 मैच की रोमांचक वनडे सीरीज खेली गई। केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी थी। लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

केएल राहुल ने मानी गलती

सजा दी जाती है, तो खिलाड़ियों पर हर उस ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जो उनकी टीम तय समय में नहीं फेंक पाती है. स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर, KL Rahul ने आरोप स्वीकार कर लिया और सजा स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी.

भारत ने विशाखापत्तनम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। लगातार 20 टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय टीम ने आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ये भी पढ़े- IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा ने कराई वापसी, साउथ अफ्रीका को एक ओवर में दिया डबल झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। क्विंटन डि कॉक ने 89 गेंदों में 106 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेंबा बावुमा ने 48 रन का योगदान दिया।

ये भी पढ़े- स्क्रीन टाइम कम करने के लिए दिया शतरंज, 3 साल के बच्चे ने रच दिया इतिहास

Back to top button