T20 वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसी ICC, JioStar ने दिया तगड़ा झटका

Jiostar ICC Media Rights Deal: जियोस्टार के औपचारिक नोटिस के बाद ICC ने 2026-29 चक्र के लिए भारत में मीडिया राइट्स की बिक्री फिर से शुरू कर दी है.

Jiostar ICC Media Rights Deal: आईसीसी टी20 वर्ल्डकप फरवरी 2026 में शुरू होने वाला है। इस वर्ल्डकप के ब्रॉडकास्टिंग राइट जियो स्टार के पास है। लेकिन वर्ल्डकप से ठीक दो महीने पहले ही जियो स्टार ने आईसीसी को सूचित किया कि वह अब टी20 वर्ल्डकप को ब्रॉडकास्ट नहीं करना चाहते हैं। आईसीसी और जियो स्टार का ब्रॉडकास्टिंग के लिए चार साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जिसमें अभी भी दो साल बचे हैं। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी होने से पहले ही जियोस्टार पीछे हटना चाह रहा है। ICC ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है.

ICC को नए ब्रॉडकास्टर की तलाश

JioStar से आधिकारिक नोटिस मिलने के बाद ICC ने भारत में 2026-29 चक्र के लिए फिर से मीडिया राइट्स बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार ICC इन राइट्स के लिए 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 20000 करोड़ रुपये) की मांग कर रहा है. जबकि 2024-27 के पिछले राइट्स की कीमत 3 बिलियन डॉलर (लगभग 27000 करोड़ रुपये) थी, जिनमें हर साल कम से कम एक पुरुष टूर्नामेंट शामिल था. ICC ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI), नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ज्यादा कीमत होने के कारण किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई.

नेटफ्लिक्स-प्राइम ने नहीं दिखाई रुचि

आईसीसी का 80 प्रतिशत रेवेन्यू भारत से आता है. यह बताता है कि इस खेल में भारत का दबदबा कितना ज्यादा है और आईसीसी के लिए मार्केट कितना छोटा है. रिपोर्ट के मुताबिक जो कीमत मांगी जा रही है वह सोनी जैसी बड़ी कंपनी के लिए बहुत ज्यादा है. सोनी के पास पहले से ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (170 मीलियन डॉलर), न्यूजीलैंड क्रिकेट (100 मीलियन डॉलर) और इंग्लैंड एंड वेल्ट क्रिकेट बोर्ड (200 मीलियन डॉलर) का करार है.

ये भी पढ़े- IND vs SA: साउथ अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद भी हुआ नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना

क्यों हो रहा नुकसान

रिपोर्ट में बताया गया है कि JioStar ने 2024-25 में स्पोर्ट्स कॉन्ट्रैक्ट पर संभावित नुकसान के लिए अपने प्रावधान को दोगुना कर दिया है. यह पिछले साल के 12319 करोड़ रुपये से बढ़कर 25760 करोड़ रुपये हो गया है. जितनी कमाई होने की उम्मीद थी, यह उससे कम है. भारत सरकार द्वारा रियल-मनी गेमिंग पर बैन लगाने के बाद JioStar की मुश्किलें और बढ़ गईं. Dream11 और My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म खेल के सबसे बड़े विज्ञापनदाता थे. इनके हटने से JioStar को लगभग 7000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़े- स्क्रीन टाइम कम करने के लिए दिया शतरंज, 3 साल के बच्चे ने रच दिया इतिहास

Back to top button