Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, शुरू होगा शुभ समय

Horoscope 09 December 2025, Rashifal 09 December 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 09 December 2025, Rashifal 09 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 9 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 9 दिसंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

राशिफल 9 दिसंबर 2025

मेष राशि (Aaj ka Rashifal Mesh​)

आज बहुत भागदौड़ रहेगी। मेहनत के बाद भी कुछ कमियां रह सकती हैं, लोग आलोचना भी करेंगे—इसे सहजता से लें। राजनीति में हैं तो समय आपके पक्ष में है, बस कोशिश जारी रखें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक रूप से संतुष्टि रहेगी। फटाफट फैसले लेना जरूरी है, तभी फायदा मिलेगा। घर के बुजुर्गों से बात करते वक्त विनम्र रहें।

मिथुन राशि (Today Horoscope Mithun)

जल्दबाजी में फैसला मत लें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूसरों से उम्मीद न रखें—अपने काम पर ध्यान दें। आज सहयोग मिलना थोड़ा मुश्किल है।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark)

अगर काम और भावनाओं का संतुलन साध लिया, तो दिन अच्छा जाएगा। माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सभी का सपोर्ट मिलेगा, बस नकारात्मक सोच से दूर रहें।

सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)

सबका साथ चाहिए, तो विनम्रता दिखानी होगी। खर्चा बढ़ सकता है, थोड़ा संभलें। प्यार में नई एनर्जी महसूस होगी। विरोधी भी आज आपकी तारीफ कर सकते हैं। नई शुरुआत का इंतजार रहेगा।

कन्या राशिफल (Today Horoscope Kanya)

पैसों के मामले में सुधार दिखेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे घर और काम की जिम्मेदारी निभा पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। भावुक होकर ज्यादा खर्च न करें।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula)

ऑफिस में आपके आइडिया की तारीफ होगी। सीनियर्स से बातचीत बढ़िया रहेगी। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी और नई प्लानिंग के लिए आसानी से पैसे मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Today Horoscope Vrischik)

काम में दक्षता दिखेगी, लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। पुराना पेमेंट मिल जाएगा, खुशी मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। किस्मत साथ दे रही है, लेकिन यात्रा टाल दें।

धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

भावनाएं तेज रहेंगी। दूसरों का ख्याल रखते-रखते खुद का नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी या स्थिर धन से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Today Horoscope Makar​)

किसी खास इंसान से मिलना आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट करेगा। पुराने वादे पूरे करने का वक्त है। पार्टनरशिप में तरक्की के मौके हैं। टीमवर्क सफल रहेगा।

 कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

आज समझदारी से काम लें। निगेटिव लोगों के चक्कर में या भावुक होकर लिया गया फैसला परेशानी दे सकता है। विरोधियों पर नजर रखें। प्यार से पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।

मीन राशि (Today Horoscope Meen)

पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, नतीजे अच्छे मिलेंगे। रिलेशनशिप में बैलेंस रखें। लक्ष्य से भटकने का खतरा है, सतर्क रहें। अचानक कोई धन लाभ होगा, खुशी मिलेगी। सोच में स्पष्टता फायदेमंद रहेगी।

 

Back to top button