
IND vs SA T20: आज भारत-साउथ अफ्रीका की बड़ी टक्कर, कटक में भिड़ेंगी दोनों टीमें
IND vs SA T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली बार इस स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का इस्तेमाल होगा।
IND vs SA T20 Match Time: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं. बाराबती स्टेडियम, कटक में होने वाला पहला टी20I दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप नजदीक है और यह सीरीज प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज का आगाज शानदार तरीके से करे।
कटक में होगा मुकाबला
आज दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत वनडे सीरीज 2-1 से जीत चुका है और टी-20 में भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। वहीं साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी।
हेड टू हेड आकड़े
2018 से अब तक अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ न भारत में और न ही अपने घरेलू मैदान पर कोई टी-20 सीरीज जीत पाई है। पहला टी-20 शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। इस मैच में उप-कप्तान शुभमन गिल और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के बाद वापसी करेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका- ऐडन मार्कराम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्ब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी नगिडी, एनरिच नॉर्ट्जे
ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसी ICC, JioStar ने दिया तगड़ा झटका
ये भी पढ़े- IND vs SA: साउथ अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद भी हुआ नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना





