
IND vs SA: हार्दिक और बुमराह के ‘शतक’ से भारत की शानदार जीत; टी20 में बने बड़े रिकॉर्ड
IND vs SA 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच में कई रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया की 101 रन से शानदार जीत के हीरो थे हार्दिक पंड्या। इसके अलावा अन्य गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा।
Hardik Pandya Hundred T20I Sixes Record IND vs SA 1st T20I: भारत ने मंगलवार को जारी पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 176 रन का टारगेट दिया. हार्दिक पंड्या ने इस पारी में 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली. इसके साथ ही हार्दिक पंड्या ने अपनी पारी के दौरान 4 गगनचुम्बी छक्के लगाए जिसके साथ उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए, उनसे पहले विराट कोहली (124), सूर्यकुमार यादव (155) और रोहित शर्मा (205) छक्के के साथ ये कारनामा कर चुके हैं.
बुमराह के 100 विकेट पूरे
जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए. बुमराह ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैच का अपना पहला विकेट लिया. उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, जो 14 गेंदों पर 22 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे. इस विकेट के साथ बुमराह ने टी20 में अपने विकेटों की संख्या 100 तक पहुंचा दी. अर्शदीप सिंह के बाद इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं.
ये भी पढ़े- गर्लफ्रेंड माहिका को गलत एंगल से किया कैप्चर, पैपराजी पर बुरी तरह भड़के पांड्या
हार्दिक के टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के
हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद पर 59 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बने। इस लिस्ट में 205 छक्कों के साथ रोहित शर्मा टॉप पर हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव(155), विराट कोहली (124) मौजूद हैं। हार्दिक के 100 में 66 छक्के डेथ ओवर्स में (17-20) आए हैं। जो किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के हैं।
ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसी ICC, JioStar ने दिया तगड़ा झटका





