
UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, आग की लपटों में झुलसकर 5 की मौत
Barabanki News: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के समय दोनों कारों में नौ लोग सवार थे।
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ब्रेजा कार ने सड़क पर खड़ी वैगनआर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ से आजमगढ़ जा रही ब्रेज़ा कार अचानक विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार से भिड़ गई। टक्कर होते ही सबसे पहले वैगनआर में आग लगी, और थोड़ी ही देर में उसकी लपटें ब्रेज़ा तक पहुंच गईं।
5 लोगों की मौके पर मौत
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर 5 लोगों को बचाया। घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती करवाया गया है। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबेहा थाना क्षेत्र के डीह गांव के पास माइल स्टोन 51.6 पर हुआ। यह राजधानी लखनऊ से 59 किमी की दूरी पर है। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।
#UPNews
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वैगनआर को ब्रेजा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।… pic.twitter.com/47g3fL1CwV— Live New India (@livenewindia01) December 10, 2025
दोनों कारों में मासूमों की जान गई
ब्रेज़ा कार में तीन महिलाएं और एक बच्ची सवार थीं। तीनों महिलाएं हादसे में बच गईं, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर वैगनआर में एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे बैठे थे। इनमें से एक महिला और एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हुई। 6 और 7 वर्ष की दो बच्चियों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई घायल अब भी गंभीर हालत में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ से आजमगढ़ जा रही ब्रेज़ा कार अचानक विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार से भिड़ गई। टक्कर होते ही सबसे पहले वैगनआर में आग लगी, और थोड़ी ही देर में उसकी लपटें ब्रेज़ा तक पहुंच गईं। पलभर में दोनों कारें आग के गोले में बदल गईं। राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर कुछ लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और यूपीडा की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों कारों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। हादसा कैसे हुआ और आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है। पीड़ित परिवार कहां के हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है।





