
जडेजा की पत्नी का भारतीय खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप, मच सकता है बवाल…
Rivaba Jadeja-Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर आरोप लगाया है. ये आरोप उन्होंने सरेआम तब लगाए, जब वो अपने पति की तारीफ कर रही थीं।
Rivaba Jadeja-Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. रिवाबा ने एक कार्यक्रम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ऐसा आरोप लगाया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है. उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक, सभी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्या कहा रिवाबा जडेजा ने?
जामनगर में आयोजित दीपसिंहजी ध्रोल भयात राजपूत छात्रावास के विद्या सम्मान समारोह में रिवाबा जडेजा ने भाषण दिया था। नशे की लत से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने अपने पति रविंद्र जडेजा की मिसाल दी। रिवाबा ने कहा, “मेरे पति को लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में खेलने जाना पड़ता है, फिर भी आज तक उन्होंने कभी व्यसन नहीं किया। टीम के बाकी सारे खिलाड़ी गलत काम करते हैं।” रिवाबा हालांकि किस तरह के गलत कामों की ओर इशारा कर रही थीं, उस बारे में साफ नहीं हो सका.
ये भी पढ़े- ICC ODI Rankings: ICC वनडे रैकिंग में रो-को का जलवा, टॉप-10 में तगड़ा फेरबदल
‘वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं’
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कोई रोक टोक है। जडेजा ऐसा इसलिए नहीं करते क्योंकि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह बयान पूरे भारतीय क्रिकेट टीम पर एक सामान्य आरोप के रूप में देखा जा रहा है। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवादों में आ गया। कई यूजर्स रिवाबा की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके बयान को व्यक्तिगत राय बताया है।
ये भी पढ़े- IND vs SA: हार्दिक और बुमराह के ‘शतक’ से भारत की शानदार जीत; टी20 में बने बड़े रिकॉर्ड
गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं रिवाबा
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इन दिनों गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज ना होने के चलते फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. पिछले दिनों जडेजा अपनी IPL टीम के बदलने को लेकर भी चर्चा में थे. IPL 2026 में वो अब चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते दिखेंगे.जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत भी राजस्थान रॉयल्स से की थी. और अब वो एक बार फिर से उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे.
ये भी पढ़े- गर्लफ्रेंड माहिका को गलत एंगल से किया कैप्चर, पैपराजी पर बुरी तरह भड़के पांड्या





