
आरिफ मसूद के वंदे मातरम् न गाने पर भड़की BJP, बताया जिन्ना जैसी मानसिकता
Madhya Pradesh News: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के वंदे मातरम् नहीं गाने के बयान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मसूद पर ‘जिन्ना की मानसिकता’ से काम करने का आरोप लगाया। शर्मा ने मसूद की धार्मिक निष्ठा और राजनीतिक स्वार्थ पर सवाल उठाए।
बीजेपी विधायक का आरोप
भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरिफ मसूद जैसे लोग वोट के लिए मंदिर जाते हैं, पूजा की थाली पकड़ते हैं, लंबा त्रिपुंड लगवाते हैं, लेकिन वंदे मातरम् या राष्ट्रगीत गाने से उनका मजहब क्यों रोकता है?
शर्मा ने कहा कि मसूद का व्यवहार उनके राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है और यह राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाता है।
‘जिन्ना की मानसिकता’ और देशभक्ति
रामेश्वर शर्मा ने मसूद की राष्ट्रगीत पर आपत्ति को देश के विभाजन से जोड़ा और कहा कि तुम जैसे स्वार्थी लोगों के कारण ही देश का विभाजन हुआ।
आज भी मसूद वंदे मातरम् से इंकार कर रहे हैं, यह जिन्ना वाली मानसिकता ही है।
शर्मा ने जनता से सवाल किया कि जो लोग राष्ट्रगान और भारत माता की जय नहीं बोल सकते, वह भारत माता के प्रति वफादार होंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें…
पन्ना में पर्यटन को बढ़ावा… मुख्यमंत्री ने 10 नई जंगल सफारी कैंटर बसों को किया रवाना
अमित शाह की सूची में नाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राष्ट्रीय गीत न गाने वालों की सूची में आरिफ मसूद का नाम लिया था। इसके बाद मसूद ने साफ कहा कि वह वंदे मातरम् नहीं गाएंगे, जिससे विवाद और तेज़ हो गया है।
यह भी पढ़ें…
MP में माओवादी नेटवर्क का अंतिम किला ढहा… CCM मज्जी समेत शीर्ष कमांडरों ने किया सरेंडर
राजनीतिक प्रतिक्रिया
बीजेपी इसे राष्ट्रभक्ति बनाम वोट बैंक का मामला बता रही है। कांग्रेस इसे व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक अधिकार का विषय बता रही है। इस विवाद ने भोपाल और मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी बहस को और गर्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें…
‘जानता नहीं मैं मंत्री का समधी हूं’… शादी समारोह में ज़रा सी बात पर युवक को मारी गोली





