Lucknow: BJP के दिग्गज नेताओं को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, पीएम करेंगे लोकार्पण

Lucknow News: राष्ट्रप्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने की तैयारी है। स्थल पर कांस्य की 65 फीट ऊंची तीन प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है जिनके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किया गया है।

Lucknow News: लखनऊ में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. बसंतकुंज क्षेत्र में 65 एकड़ में विकसित यह विशाल परिसर अपनी भव्यता, आधुनिक सुविधाओं और विशेष डिजाइन के कारण चर्चा में है. परिसर को कमल के फूल की आकृति में तैयार किया गया है. यहां एक साथ करीब एक लाख लोगों के जुटने की क्षमता है. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को इसका लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए LDA अधिकारियों ने निरीक्षण तेज़ कर दिया है।

ये भी हैं विशेषताएं

– यह स्थल ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ा है जिससे आवागमन बेहद आसान है।
– तीनों विभूतियों की प्रतिमाएं रात में अलग-अलग रंग के वस्त्र पहने दिखेंगी। इसके लिए प्रोजेक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा।
– इसका निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था। ग्वालियर के मार्बल का इस्तेमाल किया गया है।
– यहां पर राजधानी का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा पक्का मंच है।
– मंच तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम भी लगाया गया है।
– मंच के पीछे वीवीआईपी और वीआईपी के लिए सेफ हाउस भी बने हैं।

ये हैं खास बातेें

– 21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं प्रतिमाओं पर
– 3000 लोगों की क्षमता का एम्फीथिएटर बना है
– 2 लाख लोगों की क्षमता वाला मैदान भी है
– 3 हैलीपैड बनाए गए हैं परिसर के अंदर
– 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना है म्यूजियम ब्लॉक
– 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं निर्माण पर

पीएम करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी के कार्यक्रम को मद्दे नजर रखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण तेज कर दिया है. परिसर में वीवीआईपी, वीआईपी और आम जनता की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। साथ ही, ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचने की विशेष व्यवस्था भी की गई है। पूरे परिसर में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।  तीन हेलीपैड, बड़े मंच, चौड़े पाथवे और कई सुविधाओं से लैस यह स्थल प्रधानमंत्री के किसी भी बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कार्यदायी संस्था को 20 दिसंबर तक इस स्थल को हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं. उसके बाद इसे पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा. पीएम को निमंत्रण भेजा जा चुका है और पूरा प्रशासनिक तंत्र उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है।

Back to top button