U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया धुआं-धुआं, UAE के खिलाफ लगाया बड़ा शतक

Vaibhav Suryavanshi Match: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार पारी खेली। लग रहा था कि वह दोहरा शतक जमा देंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।

Vaibhav Suryavanshi Match: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शुरुआती मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेला। दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में यूएई के कप्तान यायिन राय ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबले में सबकी निगाहें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थीं। 14 वर्षीय वैभव ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। भारत को पहले बल्लेबाजी मिली और सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया।

चौकों-छक्कों से लबालब पारी

वैभव अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ दोहरा शतक जमाने के करीब पहुंच गए थे। उद्दीस सूरी ने उन्हें बोल्ड कर ये काम पूरा नहीं करने दिया। वैभव ने 95 गेंदो पर नौ चौके और 14 छक्कों की मदद से 171 रनों की पारी खेली। अगर वह दोहरा शतक जमा देते तो अंडर-19 एशिया कप में डबल सेंचुरी मारने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते। ये इस टूर्नामेंट का भारत का पहला मैच है और पहले ही मैच में वैभव ने तूफान खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़े- SILF टर्फ टूर्नामेंट: अक्षय लाल के ऑल-राउंड शो पर HSA ढेर… डेंटन्स लिंक लीगल फाइनल में

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी चमके

हाल ही में सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में 108 रन* बनाए, जिसमें सात छक्के और सात चौके शामिल थे। उनकी इस पारी के दम पर बिहार ने 20 ओवर में 176/3 का मजबूत स्कोर बनाया था।

ये भी पढ़े- साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने Jasprit Bumrah को धुन दिया, टी20 करियर में पहली बार हुआ

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत 12 द‍िसंबर को हुई है. वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 21 दिसंबर को होना है. आयुष म्हात्रे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं विहान मल्होत्रा टीम के उप-कप्तान हैं. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 स‍ितंबर को होनी है, जिसपर फैन्स की निगाहें हैं.

ये भी पढ़े- जडेजा की पत्नी का भारतीय खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप, मच सकता है बवाल…

 

Back to top button