
UP BJP president: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी बने प्रस्तावक
UP BJP president: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। CM योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके नामांकन पर बतौर प्रस्तावक अपने हस्ताक्षर किए।
UP BJP president: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मति से पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। नामांकन फॉर्म जमा करने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य सीनियर नेता भी मौजूद रहे।
पंकज चौधरी की ताजपोशी क्यों अहम
पंकज चौधरी महाराजगंज से सात बार के अनुभवी सांसद हैं और कुर्मी (OBC) समुदाय से आते हैं। उनकी ताजपोशी के पीछे पार्टी की गहरी राजनीतिक रणनीति है। पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने विपक्ष खासकर सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट करेगी और प्रदेश में ओबीसी वोट बैंक पर अपनी पकड़ और मजबूत करेगी। ओबीसी नेता को सौंपकर पार्टी ने सत्ता और संगठन के बीच जातीय संतुलन को प्रभावी ढंग से साध लिया है।
ये भी पढ़े- जहरीली हवा में घुट रहा Lucknow का दम, सांस और हार्ट पेशेंट के लिए खतरा
पूर्वांचल पर फोकस
पंकज चौधरी का मजबूत आधार पूर्वांचल है, जो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए निर्णायक क्षेत्र है। पूर्वांचल में ही लोकसभा चुनाव के दौरान सपा को बड़ी जीत मिली थी। ऐसे में पंकज चौधरी के जरिए सपा बड़ा दांव खेला गया है। पार्टी के घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन का दिन तय था। सुबह से ही लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा।
ये भी पढ़े- सूर्य, चंद्रमा और लेटे हनुमान जी… CM ने जारी किया माघ मेला का लोगो
दिल्ली में मौजूद पंकज चौधरी सुबह लखनऊ पहुंचे और सीधे पार्टी मुख्यालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े तथा संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- MBBS सीट आवंटन विवाद: संघर्ष समिति की चेतावनी… राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे आंदोलन





