
IND vs SA: तीसरे टी-20 मुकाबले का के तैयार टीम इंडिया, Playing 11 मे होगा बदलाव?
IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा। 14 दिसंबर को इस मैच का आयोजन होना है। आइये जानते हैं कब खेल जाएगा।
IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होंगी। पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था तो वहीं दूसरा मैच साउथ अफ्रीका की टीम जीती थी। दूसरे मैच के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर कई सवाल हैं। देखना होगा कि क्या तीसरे मैच में भारत अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करता है या नहीं।
दक्षिण अफ्रीका के आंकड़े हैं बेहतर
दोनों टीमें टी-20 क्रिकेट में 33 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं और इस बीच भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। भारतीय जमीन पर दोनों टीमें 14 बार आमने-सामने हैं। भारतीय टीम ने 6 मैच जीते हैं, जबकि प्रोटियाज टीम ने 7 मैच जीते (बेनतीजा- 1) हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर भारत ने 9-4 से बढ़त बनाई है।
अभिषेक और गिल कर सकते हैं ओपनिंग
शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। लेकिन टीम मैनेजमेंट इन दोनों प्लेयर्स को एक और मौका दे सकता है। तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। अभी तक दोनों मैचों में सूर्या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
अभिषेक ने पिछले 10 मुकाबलों में 37.56 की औसत और 173.33 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं। तिलक के बल्ले से पिछले 9 टी-20 मुकाबलों में 40.83 की औसत से 245 रन निकले हैं। ब्रेविस के बल्ले से पिछले 9 मैच में 182.71 की स्ट्राइक रेट से 296 रन निकले हैं। फरेरा ने पिछले 8 मैच में 141 रन बनाए हैं। वरुण ने पिछले 8 मैच में 14 और कुलदीप ने 4 मैच में 10 विकेट लिए हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा।





