
Aaj ka Rashifal: सोमवार को भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे इन राशियों के काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope 15 December 2025 Aaj Ka Rashifal: 15 दिसंबर को सोमवार है। आइए जानते हैं, 15 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 15 December 2025: आज सोमवार के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, सिंह और मकर राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और इन्हें अपनों के साथ हंसी-खुशी दिन बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 15 दिसंबर 2025, सोमवार का पूरा राशिफल.
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- आनंदित जीवन बिताएंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। आनंदित जीवन रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन कोई दिक्कत नहीं है। जो डिसटर्ब करने वाला है स्वयं नतमस्तक होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग मिलेगा। साथ, स्वास्थ्य, प्रेम, संतान सबकुछ बहुत अच्छा है लेकिन थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है जिससे आपको बचना चाहिए। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार ज्यादा अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। कौटुंबिक सुख मिलेगा। बस जुबान पर काबू रखें और निवेश से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, इत्यादि बना रहेगा। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बस बेवजह चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान में बहुत नजदीकी और व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना और उनको सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।





