पीएम मोदी देंगे इस्तीफा? 19 दिसंबर को नए प्रधानमंत्री के दावे से राजनीति में भूचाल

Maharashtra News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। चव्हाण ने अमेरिका में 19 दिसंबर को जारी होने वाली विवादास्पद जेफरी एपस्टीन फाइल का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत को जल्द ही नया प्रधानमंत्री मिल सकता है और यह प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से भी हो सकता है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में पृथ्वीराज चव्हाण ने संकेत दिया था कि एक महीने के भीतर कोई ‘मराठी मानुष’ देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया। शनिवार को पिंपरी चिंचवड़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे इस बयान को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने इस पर विस्तार से सफाई दी।

काल्पनिक राजनीतिक संभावना का जिक्र
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी किसी निश्चित जानकारी या दावे पर नहीं, बल्कि एक काल्पनिक राजनीतिक संभावना पर आधारित थी।
चव्हाण ने कहा,
“जब मैंने वह पोस्ट किया, तो कई लोगों ने मुझसे संपर्क कर पूछा कि मेरा आशय क्या है। मैंने सिर्फ यह कहा था कि अगर महाराष्ट्र से कोई प्रधानमंत्री बनता है, तो स्वाभाविक रूप से मौजूदा प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ेगा। मैंने किसी व्यक्ति या घटना की पुष्टि नहीं की, बल्कि संभावित बदलाव की ओर इशारा किया था।”

एपस्टीन फाइल से जोड़ा बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान को 19 दिसंबर से जोड़ते हुए कहा कि इसी दिन अमेरिकी संसद द्वारा जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, इन फाइलों का वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

चव्हाण ने दावा किया कि कहा जा रहा है कि इन दस्तावेजों में दुनिया भर के कई प्रभावशाली नेताओं, मशहूर हस्तियों और अरबपतियों से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन और आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।

यह भी पढ़ें…

सांप से डसवाकर पति ने की थी पत्नी की हत्या, 3 साल बाद सुलझी मौत की गुत्थी

कुछ सामग्री पहले ही सामने आने का दावा
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि एपस्टीन फाइल से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
उन्होंने कहा,
“कुछ तस्वीरें और जानकारियां पहले ही जारी हो चुकी हैं, जिनमें विश्व के बड़े नेताओं से जुड़े दावे किए जा रहे हैं। अगर आगे और खुलासे होते हैं, तो इसका असर भारत की राजनीति पर भी पड़ सकता है और बड़े राजनीतिक बदलाव संभव हैं।”

यह भी पढ़ें…

Satara में बड़ा हादसा… गड्ढे में गिरी स्टूडेंट्स से भरी बस, कई गंभीर रूप से घायल

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों खेमों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस बयान को अनुमान और अफवाहों पर आधारित बताते हुए खारिज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन, जिनके संबंध कई प्रभावशाली लोगों से बताए जाते रहे हैं, को 2019 में यौन अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद उनकी जेल में मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था।

अब 19 दिसंबर को प्रस्तावित फाइलों के खुलासे को लेकर दुनिया भर में नजरें टिकी हैं। वहीं, भारत में पृथ्वीराज चव्हाण के बयान ने इसे राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बना दिया है।

यह भी पढ़ें…

महाराष्ट्र के 288 निकायों में मतदान शुरू… नगर परिषद – नगर पंचायतों में चुनावी संग्राम तेज

Back to top button