
Anushka And Virat: प्रेमानंद महाराज से मिलते ही रो पड़ीं अनुष्का, विराट ने जोड़े हाथ…
Anushka And Virat: सर्दियों के इस मौसम में भारत के सबसे चर्चित कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम का रुख किया।
Anushka Sharma And Virat Kohli: विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह एक बार फिर से प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जा पहुंचे हैं। इस बार भी हर साल की तरह सर्दियों के मौसम अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ बाबा जी के आश्रम में पहुंच गई हैं। दोनों (Anushka And Virat) ने अपने माथे पर तिलक लगाया और बाबा के समक्ष बैठकर मन की बातें साझा की। दोनों को नीचे बैठकर महाराज जी से बातें करते हुए देखा गया। मुलाकात के दौरान एक्ट्रेस की आंखों में आंसू नजर आए।
दरबार में लगाई हाजिरी
काफी लंबे समय के बाद अनुष्का भारत में दिखी हैं, जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक्ट्रेस फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी से मुलाकात के लिए आई हैं। लेकिन, बाद में पता चला कि अनुष्का और विराट हर साल की तरह इस साल की सर्दियों में प्रेमानंद जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।
‘हम आपके हैं महाराज जी’
इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने दोनों को भगवान से जुड़े रहने के बारे में बताया। उनकी बातें सुनने के दौरान अनुष्का की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं. महाराज जी की बात खत्म होने के बाद अनुष्का ने उनका आशीर्वाद लेते हुए मुस्कुराकर कहा कि आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं. हालांकि, महाराज जी ने कहा कि हम सभी ईश्वर के हैं. ये बात सुनने के बाद कपल ने उनकी सभा से विदा ले लिया.
आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार प्रेमानंद जी से मिलने नहीं पहुंचे है। वो पहले भी कई बार वृंदावन जाकर बाबा की शरण में आ चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलावा प्रेमानंद महाराज की शरण में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, पलाश मुच्छल आदि, जैसे कई बॉलीवुड सेलब्स जा चुके हैं।





