Kharmas 2025: खरमास आज से शुरू, जानें कितने दिनों तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Kharmas 2025: आज से खरमास की शुरुआत हो रही है। सूर्य का बृहस्पति की राशि धनु पर गोचर करने से बृहस्पति की रश्मियां सूर्य के तेज से धीमी पड़ जाती हैं, इसलिए एक महीने तक कोई शुभ कार्य नहीं किया जाएगा।

Kharmas 2025: 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य के धनु राशि में जाते ही खरमास लग जाएगा।  ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का धनु और मीन राशि में रहना सांसारिक और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।  इस साल खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 15 जनवरी 2026 को होगा।

खरमास में भूलकर भी न करें ये काम

  • खरमास के दौरान गृह प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से घर में समस्याएं सकती हैं। यह परिवार में अशांति का कारण बन सकता है।
  • इस अवधि में मुंडन, गृह निर्माण, विवाह, सगाई आदि कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।
  • खरमास में गोद भराई, सगाई, खरीदारी और बहु का गृह प्रवेश भी नहीं करना चाहिए।

इस दिन होगी समाप्ति

मंगलवार को सुबह 11:21 बजे सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और ठीक एक महीने तक रहेंगे। यह एक महीने का समय खरमास के नाम से जाना जाता है। 14 जनवरी 2026 बुधवार को रात 9:39 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की समाप्ति हो जाएगी। किंतु शुक्रदेव के अस्त होने के कारण शादी आदि शुभ कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेंगे। चार फरवरी को शाम 6:05 बजे शुक्र के उदय होते ही समस्त शुभ कार्य होने लगेंगे।

शास्त्रों के अनुसार, खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों से दूरी बनाए रखना जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि इस समय देवता निद्रा में रहते हैं, इसलिए नए कार्यों की शुरुआत से अपेक्षित फल नहीं मिलता। खरमास में इन कार्यों को करने से जीवन में तमाम तरह की बाधाएं, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। यही वजह है कि लोग इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचते हैं।

 

Back to top button