UP में ठंड का प्रकोप… स्कूलों के समय में बदलाव और हाइब्रिड क्लासेज लागू

UP News: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के रामपुर जिले में मौसम की विषम परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का संचालन समय बदल दिया गया है।

रामपुर में स्कूलों का नया समय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि “प्रातः तापमान कम और अत्यधिक कोहरा होने की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन समय संशोधित किया गया है। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (@RampurDm) पर भी यह सूचना साझा की गई है।


यह भी पढ़ें…

UPSSSC ने जारी की लेखपाल भर्ती 2025 की अधिसूचना… 7,994 पदों पर आवेदन शुरू

नोएडा और गाजियाबाद में हाइब्रिड मोड

  • नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल कक्षा 5 तक ऑनलाइन और कक्षा 6 से 9 व 11 तक हाइब्रिड मोड में संचालित हो रहे हैं।
  • गाजियाबाद में 10वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाएं हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कर रही हैं।
  • यह कदम दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर और ठंड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें…

PAC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और समर्पण को किया नमन

दिल्ली में भी हाइब्रिड कक्षाएं
दिल्ली में बिगड़ती एयर क्वालिटी के चलते GRAP-IV लागू किया गया है। इसके अनुसार, 9वीं और 11वीं कक्षा तक के सभी विद्यालय हाइब्रिड मोड में संचालित हो रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में इस संचालन की गाइडलाइन जारी की थी।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में बढ़ती ठंड और प्रदूषण के कारण स्कूलों ने समय और कक्षाओं के संचालन में बदलाव किया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर अभिभावकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें…

IND vs SA: आज लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रिका का मैच, CM योगी भी पहुंचेंगे इकाना स्टेडियम

Back to top button