Dacoit Teaser: आदिवी शेष की ‘डकैत’ का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप लूट ले गए लाइमलाइट

Dacoit Teaser Release: लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘डकैत’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। हालांकि, हिंदी भाषी लोगों के लिए एक ट्विस्ट है। जानिए टीजर में क्या है खास

Dacoit Teaser Out: साउथ अभिनेता अदिवि शेष अपनी आने वाली फिल्म डकैत को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनें हुए हैं, जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में अदिवि शेष के साथ ही अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आने वालीं हैं, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, इसी बीच आज मेकर्स ने डकैत का टीजर भी जारी कर दिया है, जो बहुत ही जबरदस्त है, जी हां! अदिवि और मृणाल ने ही डकैत के टीजर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है, आइए दिखाते है।

डकैत का टीजर हुआ रिलीज

‘डकैत’ का टीजर तो रिलीज हो गया है, लेकिन अभी ये टीजर सिर्फ ‘तेलुगु’ में रिलीज किया गया है। यानी हिंदी दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 1 मिनट 31 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आदिवी शेष से होती है। टीजर में पहले लव स्टोरी देखने को मिलती है, जो धीरे-धीरे एक्शन पर पहुंच जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

टीजर में आदिवी शेष लवर बॉय से लेकर एक्शन हीरो तक के अवतार में दिखते हैं। जबकि मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुंदर लगी हैं। इसके अलावा टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी की भी झलक दिखती है। टीजर का अंत अनुराग कश्यप पर होता है, जो फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। शनिल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

ये भी पढ़े- Neha Kakkar: ‘शर्मनाक और अश्लील…’, कैंडी शॉप गाने को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर

‘धुरंधर’ पार्ट 2 और ‘टॉक्सिक’ से होगी टक्कर

19 मार्च को ‘धुरंधर’ का पार्ट 2 और यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होनी है। ऐसे में ‘डकैत’ की टक्कर दो बड़ी फिल्मों से होनी है। अब देखना ये है कि आने वाले वक्त में इनमें से किसी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती है या नहीं। फिलहाल तो 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े- SS Rajamouli ने Avatar के मेकर्स संग मिलाया हाथ, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

 

Back to top button