
धुरंधर का Fa9la वायरल होने पर चमकी रैपर की किस्मत, रील्स-मीम्स देख गदगद फ्लिपराची
Dhurandhar: रहमान डकैत की एंट्री वाले फस्ला गाने के रैपर फ्लिपेराची खुशी से फूले नहीं समा रहे। गाना बंपर चल रहा है, हर रील पर याखी दूस-दूस चल रहा है। मिडिल ईस्ट में फिल्म बैन है और रैपर को धुरंधर देखने का मन है।
Dhurandhar: फिल्म धुरंधर’ का गाना Fa9la हर तरफ छाया हुआ है। इसे रैपर फ्लिपराची ने गाया है। उन्होंने अब कहा है कि इस गाने के इतना फेमस होने की उम्मीद नहीं थी। रील्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है। डीएम पर मैसेज भर चुके हैं। वो किसी का जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं। जबकि इस गाने के बोल अरबी होने के कारण भारतीय समझ नहीं पा रहे हैं, फिर भी जबरदस्त क्रेज है। देखे अक्षय खन्ना की तारीफ में वह क्या बोले।
फ्लिपराची को बॉलीवुड में मिल रहे प्रस्ताव
टाइम्स नाउ से बातचीत में बहरीन रैपर फ्लिपराची ने खुलासा किया है कि ‘FA9LA’ की सफलता ने बॉलीवुड में उनके लिए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा, “धुरंधर की रिलीज के बाद FA9LA की सफलता के बाद से मुझे भारत में प्रदर्शन करने के लिए बहुत सारे ऑफर मिल रहे हैं। हम बस भारत आने और मंच पर धमाल मचाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।” ‘FA9LA’ की सफलता का एक और बड़ा कारण, अक्षय का डांस है।
धुरंधर की तारीफ में बोले फ्लिपेराची
फ्लिपेराची बोले, फिल्म भारत ही नहीं ग्लोबली काफी अच्छी चली है। यह हिंदी भाषा की फिल्म है लेकिन पूरी दुनिया के लोग इसे देख रहे हैं। यह चार्ट्स में भी टॉप पर है। फस्ला रैपर ने बताया कि उन्हें हर जगह रील्स और मीम्स दिख रही हैं। वह जितनी कर पा रहे हैं रीपोस्ट कर रहे हैं लेकिन मेरा डीएम भरा हुआ है।
ये भी पढ़े- Dacoit Teaser: आदिवी शेष की ‘डकैत’ का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप लूट ले गए लाइमलाइट
धुरंधर देखना चाहते हैं फ्लिपेराची
धुरंधर गल्फ कंट्रीज में बैन है। फ्लिपेराची से पूछा गया कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगे। मैं फिल्म देखना चाहूंगा। यह इंट्रेस्टिंग मूवी है और मैं इसे देखना चाहता हूं क्योंकि अक्षय खन्ना का बड़ा फैन हूं। वह बढ़िया एक्टर हैं, पहले मैं उनकी बहुत सी फिल्में देखता था।
ये भी पढ़े-Neha Kakkar: ‘शर्मनाक और अश्लील…’, कैंडी शॉप गाने को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर





