Avatar 3 Review: शानदार विजुअल्स, कमाल VFX , लेकिन बांध नहीं पाई स्टोरीटेलिंग…

Avatar 3 Review In Hindi: ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म उनकी फेमस अवतार फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। आप ये हॉलीवुड फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले रिव्यू जरूर पढ़ें।

Avatar 3 Review In Hindi: जेम्‍स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश‘ (Avatar: Fire and Ash’) 19 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है, और रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म देखने के बाद लोग जिस तरह से लोग तारीफ कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि यह कमाई का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाएगी। Avatar: The Way of Water की रिलीज के तीन साल बाद जेम्स कैमरून चौथे पार्ट ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के साथ लौटे हैं।  फिल्म देखने के बाद जो शुरुआती रिव्यूज आए हैं, उसके मुताबिक ‘अवतार 3’ को लोगों ने ‘मास्टरपीस’ बताया है।

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी वहीं से अपनी रफ्तार पकड़ती है जहां ‘द वे ऑफ वाटर’ ने हमें छोड़ा था. लेकिन इस बार पैंडोरा की फिजाओं में गम की लहर है. जेक सुली और नेयतीरी अभी भी अपने बड़े बेटे नेटियम को खोने के जख्मों को सहला रहे हैं। दुख की इस घड़ी में परिवार बिखर रहा है, क्योंकि उनका छोटा बेटा लोआक खुद को नेटियम की मौत का जिम्मेदार मानता है।

जेक सुली का पुराना दुश्मन कर्नल माइल्स क्वॉर्टिच अभी भी साये की तरह उसके पीछे पड़ा है. उसका एक ही मिशन है, जेक सुली को सलाखों के पीछे डालना. इस बार विलन माइल्स के हाथ एक ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’ लगा है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. उसे साथ मिला है ‘मक्वान’ प्रजाति की नेता वरंग का. जो ठंडे पानी या शांत जंगलों से नहीं, बल्कि धधकते ज्वालामुखियों और आग के बीच से निकले हैं. जेक सुली इस दोहरी मुसीबत और आग के तांडव से अपने परिवार और धरती को कैसे बचाएगा? क्या प्यार की ताकत इस आग को बुझा पाएगी? ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म थिएटर में जाकर देखनी होगी.

निर्देशन और लेखन

वीएफएक्स और सीजीआई की ऐसी बारीकी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी. ऐसी बारीकी कि समंदर की गहराइयों से लेकर ‘मक्वान’ कबीले की दहकती आग वाली दुनिया तक, कैमरून ने स्क्रीन पर जादू फूंक दिया है। उदहारण के तौर पर बात की जाए तो जेक सुली के रेस्क्यू मिशन से लेकर क्लाइमैक्स की वो महाजंग, ये तमाम सीन्स हैं, आपकी सांसें थाम लेंगे.

तकनीकी रूप से फिल्म जितनी फौलादी है, कहानी के मामले में उतनी ही कच्ची. स्क्रीनप्ले काफी बिखरा हुआ लगता है. बार-बार वही इंसानों और नावियों की जंग और वही मछलियों को बचाने का संघर्ष देखकर लगता है कि कैमरून साहब के पास अब नया कहने को कुछ खास बचा नहीं है.

ये भी पढ़े- Avatar 3: ‘धुरंधर’ का गेम बजाने आ रही ‘अवतार 3’, राजामौली ने बांधे तारीफ के पुल

कितनी कमाई करेगी ‘अवतार 3’

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में लगभग 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। वहीं, ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अवतार 3’ अमेरिका में $90 मिलियन से $105 मिलियन (करीब 900 करोड़) की ओपनिंग करने के लिए तैयार है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को पछाड़ सकती है। माना जा रहा है कि ‘अवतार 3’ भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

ये भी पढ़े- Happy Patel Trailer: वीर दास-माेना सिंह नहीं; आमिर खान लूट ले गए बाजी

 

Back to top button