
धार्मिक यात्रा पर निकली तान्या मित्तल, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
Tanya Mittal Meet Premanand Maharaj: तान्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दिखा कि तान्या मित्तल प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंच गई हैं।
Tanya Mittal Meet Premanand Maharaj: तान्या मित्तल ने शो बिग बॉस 19 में खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस ने भी उन्हें खूब सपोर्ट किया. हालांकि तान्या शो तो नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने लाखों दिलों को जीता. शो खत्म होने के बाद भी वो लगातार इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में तान्या प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंची. उनकी ये फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है.
वीडियो में दिखा किचेन वाला लिफ्ट
शो में तान्या ने बताया था कि उनके घर के किचन में लिफ्ट है और उनके परिवार की फैक्ट्री भी है. उस वक्त कई लोगों ने इसे झूठ बताया, लेकिन अब तान्या ने वीडियो शेयर कर सबूत दिखा दिए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो डाले हैं, जिनमें एक में घर का किचन दिखाया गया है. वीडियो में साफ नजर आता है कि किचन के अंदर एक छोटी लिफ्ट लगी है, जिससे खाना ऊपर के फ्लोर तक भेजा जाता है.
तान्या ने कराया फैक्ट्री टूर
दूसरे वीडियो में तान्या ने अपने परिवार की फैक्ट्री का टूर कराया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में तान्या का ग्रैंड वेलकम होता है और वहां उनके पिता के बिजनेस की झलक भी मिलती है. ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. फैंस अब तान्या के सपोर्ट में उतर आए हैं और ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं. कोई इसे हेटर्स के लिए करारा जवाब बता रहा है तो कोई इसे सीधा थप्पड़ कह रहा है.
ये भी पढ़े- Neha Kakkar: ‘शर्मनाक और अश्लील…’, कैंडी शॉप गाने को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर
तान्या ने शो जीता नहीं था, लेकिन वो टॉप 5 में शामिल रहीं। शो में उन्हें एकता कपूर ने एक्टिंग ऑफर दिया। वहीं, बिग बॉस 19 के बाद तान्या ने शो के बाकी सेलेब्स से दूरी बना ली है। शो की सक्सेस पार्टी के अलावा वह किसी भी इवेंट में नजर नहीं आईं।
ये भी पढ़े- धुरंधर का Fa9la वायरल होने पर चमकी रैपर की किस्मत, रील्स-मीम्स देख गदगद फ्लिपराची





