IND vs SA: हार्दिक पांड्या का टी20 में डबल धमाका; तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Hardik Pandya Record: हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेशल डबल धमाके से युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वे भारत के लिए 4 बार एक ही मैच में अर्धशतक और कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Hardik Pandya Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल करते हुए व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक ने न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी दिखाया कि क्यों वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का एक्स फैक्टर हैं। चलिए जानते हैं कि हार्दिक ने युवराज का कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हार्दिक पंड्या ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। भारत की तरफ से टी20 में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पांड्या ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 1 विकेट झटके।

युवराज सिंह हो गए पीछे

हार्दिक पांड्या ने चौथी बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच में 50 से ज्यादा रन और एक या इससे ज्यादा विकेट लिया। इस तरह वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, क्योंकि अब तक युवराज सिंह लिस्ट में सबसे ऊपर थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने 3 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 50 या इससे ज्यादा रन और एक या इससे ज्यादा विकेट का डबल्स हासिल किया हुआ है। युवराज अभी तक नंबर वन थे।

30 रन से भारत ने जीता मैच

सीरीज कब्जा करने के लिए भारत को हर हाल में यह मुकाबला अपने नाम करना था। टीम इंडिया ने किया भी यही। भले टीम इंडिया टॉस हार गई, लेकिन उसने स्कोरबोर्ड पर 231 रन का एक विनिंग टोटल टांग दिया। नतीजा साउथ अफ्रीका की टीम लंबी बैटिंग लाइनअप होने के बावजूद 201 के आंकड़े तक ही पहुंच पाई। भारत ने यह मुकाबला 30 रन से और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लिया।

 

Back to top button