
Apple कंपनी में वर्किंग है माधुरी दीक्षित का बड़ा बेटा, बॉलीवुड को मानते हैं ‘सर्कस’
Madhuri Dixit के बेटे अरिन और रयान को बॉलीवुड में काम करने में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। बल्कि, वो इसे सर्कस बताते हैं। चलिए जानते हैं उनके दोनों बेटे क्या करते हैं।
Madhuri Dixit: अकसर देखा गया है कि फिल्म स्टार्स के बच्चे एक्टिंग में ही अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं। बहुत से स्टार किड्स तो फिल्मों में ही एंट्री कर चुके हैं। कुछ सक्सेसफुल रहे, तो कुछ फ्लॉप हो गए। लेकिन माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री को ‘सर्कस’ मानते हैं और इससे हमेशा ही दूर रहना चाहते हैं। माधुरी ने हाल ही दोनों बेटों-अरिन और रयान के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों बेटे क्या कर रहे हैं और उनकी किस चीज में दिलचस्पी है। साथ ही यह बताया कि बेटे क्यों लाइमलाइट से दूर रहते हैं, क्यों उन्होंने उन्हें दूर रखा।
‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आरही माधुरी
माधुरी की जियो हॉटस्टार पर वेब सीरीज आ रही है जिसका नाम ‘मिसेज देशपांडे’ है। ऐसे में माधुरी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज को प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान माधुरी ने मिड-डे को बताया, “छोटा बेटा रयान यूएससी में कॉलेज में है और बड़ा बेटा अरिन इसी साल मई में ग्रेजुएट हुआ है। वह एप्पल में काम कर रहा है। वह नॉइज कैंसलेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में है।”
View this post on Instagram
‘बॉलीवुड के सर्कस में इंटरेस्ट नहीं है’
जब माधुरी से पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं तो उन्होंने कहा, “मैंने सच में उन्हें दूर नहीं रखा। जब वे मेरे साथ आना चाहते थे, तो मैं उन्हें ले गई, और अगर वे नहीं चाहते थे, तो मैंने उस बात का सम्मान किया। जब हम US से आए थे, तब वे 6 और 8 साल के थे। मेरे बच्चे अलग हैं, मेरे छोटे बेटे को इस पूरे सर्कस में कोई इंटरेस्ट नहीं है। बड़ा बेटा बाहर ज्यादा रहता है और ओपन है, दोनों में से कोई भी असल में कभी इंडस्ट्री में नहीं रहा।”
मालूम हो करियर के पीक पर माधुरी दीक्षित ने डॉ श्रीराम नेने संग शादी कर ली थी और उसके बाद अमेरिका के डेनवर में शिफ्ट हो गईं.माधुरी ने वहीं अपने दोनों बेटों को जन्म दिया और अपने करियर से दूरी बना ली.हालांकि, माधुरी कुछ साल पहले इंडिया वापस आ गईं.





