
Ikkis: ‘लव यू पापा…’, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुए सनी देओल
Ikkis Final Trailer Out: फिल्म इक्कीस का फाइनल ट्रेलर बीते दिन शुक्रवार को रिलीज हो गया है। ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।
Ikkis Final Trailer Out: अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis Final Trailer Out) की रिलीज डेट टाल दी गई है। हालांकि इसका फाइनल ट्रेलर जारी हो गया है। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसमें वे अरुण खेतरपाल के पिता बने हैं। अगस्त्य नंदा फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित एक सच्ची घटना है।
सनी देओल ने शेयर किया ट्रेलर
सनी देओल ने इक्कीस का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘लव यू पापा. इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई. उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा, ‘सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखिए. एक हीरो, जो सिर्फ 21 साल की उम्र में अमर हो गया, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’. यह फिल्म 01 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
इसके साथ ही ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है जिनका 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया था। 2 मिनट 11 सेकंड का ट्रेलर जयदीप अहलावत की आवाज़ से शुरू होता है, जिसमें वे कहते हैं, ‘मुझे आज भी उस धुएं और बारूद की गंध याद है। हम इतिहास बदलने वाले थे, लेकिन उस एक लड़के ने हमारी किस्मत बदल दी।’
ये भी पढ़े- मल्लिका शेरावत ने व्हाइट हाउस में किया क्रिसमस डिनर… डोनाल्ड ट्रंप संग दिखा ग्लैमरस अंदाज
अगस्त्य नंदा ने किया प्रभावित
इसके बाद, ट्रेलर में युद्ध के दमदार दृश्य और गोलियों व बम धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं। अगस्त्य नंदा सेना की वर्दी में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के किरदार में बेहद प्रभावशाली दिखते हैं। ट्रेलर के अंत में धर्मेंद्र एक बड़ी मुस्कान के साथ नजर आते हैं और बैकग्राउंड में राजेश खन्ना का गाना ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ बजता है।
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था, मगर उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब रिलीज होने वाली है। श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग के दौरान भी धर्मेंद्र की तबीयत खास ठीक नहीं थी। मगर बावजूद इसके उन्होंने पूरी मेहनत के साथ अपने किरदार को निभाने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़े- ‘धुरंधर’ के कहर से कांपी ‘Avatar 3′, जानें- फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट





