दीपिका से विवाद; रणवीर की तारीफ, ‘धुरंधर’ के दीवाने हुए एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा

Sandeep Reddy Vanga on Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ पर अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का भी रिएक्शन सामने आया है। दीपिका पादुकोण से अनबन के बीच वांगा का धुरंधऱ पर ये रिएक्शन अब चर्चा में है।

Sandeep Reddy Vanga on Dhurandhar: ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अपने बयानों से हलचल पैदा कर देने वाले, पहले दीपिका पादुकोण के साथ अपनी कथित अनबन को लेकर चर्चा में थे। इस बीच संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने शनिवार को अपने एक्स प्रोफाइल पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रतिक्रिया दी, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वांगा ने अपने पोस्ट में आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

संदीप रेड्डी ने की धुरंधर की तारीफ

संदीप धुरंधर एक ऐसे व्यक्ति को बनाया गया है जो कम बोलता है और अपने इरादों का पक्का है। उसकी रीढ़ में मर्दानगी और सहजता है। धुरंधर टाइटल एकदम सही बैठता है क्योंकि फिल्म दबदबे और उग्रता से भरी है। सीन बेहद साफ, बिना किसी उलझन के। म्यूजिक, एक्टिंग, स्क्रिप्ट और डायरेक्शन शानदार है।” संदीप रेड्डी ने आगे लिखा, अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह ने खुद को हवा में घोल दिया है और अपने किरदारों में समा गए हैं।” आगे संदीप रेड्डी ने फिल्म के डायरेक्टर की तारीफ की।

आदित्य धर ने किया शुक्रिया

संदीप को जवाब देते हुए धुरंधर के डायरेक्टर ने लिखा, शुक्रिया, मेरे प्यारे संदीप। आपके मुंह से यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं हमेशा से आपके सिनेमा के प्रति निडर रवैये और बेबाक, मर्दाना कहानी कहने के आपके विश्वास का फैन रहा हूं।”

ये भी पढ़े- Ikkis: ‘लव यू पापा…’, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुए सनी देओल

बता दें, कुछ महीनों पहले दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी के बीच विवाद की खबर सामने आई थी। दीपिका ने संदीप की फिल्म स्पिरिट में काम करने के लिए उनके आगे 8 घंटे की शिफ्ट के साथ कई अन्य मांगें रखी थीं जिसके बाद ये विवाद बन गया। इस विवाद के बाद भी संदीप ने रणवीर के काम की तारीफ की है।

ये भी पढ़े- मल्लिका शेरावत ने व्हाइट हाउस में किया क्रिसमस डिनर… डोनाल्ड ट्रंप संग दिखा ग्लैमरस अंदाज

 

Back to top button