कोरोना: लगातार 43वें दिन नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक

recover from corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से ढलान की ओर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 51,667 नए मामले सामने आए, इस दौरान 1,329 संक्रमितों की मौत हो गई।

कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा अब 3,01,34,445 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 3,93,310 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, अब तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 64,527 है। इसके बाद अब तक देश में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए संक्रमितों का आंकड़ा 2,91,28,267 हो गया है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हो गया है। यह लगातार ऐसा 43वां दिन है, जब नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। 

देश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 96.66% हो चुका है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से घटते हुए 3 फीसदी पर आ गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट तो 3 फीसदी से भी कम 2.98% पर आ गया है।

Back to top button