
Toxic से Kiara Advani का पहला लुक रिवील, यश संग कहर बरपाने को हैं तैयार
Toxic: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का पहला लुक रविवार को सामने आया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) रॉकिंग स्टार यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। कुछ वक्त पहले ही मूवी से यश का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। अब फिल्म से कियारा आडवाणी का भी पहला लुक भी रिवील हो गया है जिसमें वह दमदार अवतार में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि मां बनने के बाद कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ दूसरी फिल्म है।
टॉक्सिक से कियारा का पहला लुक आउट
टॉक्सिक से कियारा आडवाणी का पहला लुक शेयर कर दिया गया है। खुद यश ने एक्स हैंडल पर एक्ट्रेस का पहला लुक शेयर किया है। पहले पोस्टर में एक्ट्रेस स्टेज पर ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि, खूबसूरती के साथ नंगे पांव स्टेज पर खड़ीं एक्ट्रेस की आंखों में छुपा दर्द भी साफ दिखाई दे रहा है।
Introducing Kiara Advani as NADIA in – A Toxic Fairy Tale For Grown-Ups#Toxic #ToxicTheMovie @advani_kiara #GeetuMohandas @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar #KunalSharma #SandeepSharma #JJPerry @anbariv… pic.twitter.com/27aRe1GGVg
— Yash (@TheNameIsYash) December 21, 2025
इस रोल में दिखेंगी कियारा आडवाणी
यश की टॉक्सिक में कियारा आडवाणी नादिया की भूमिका निभाएंगी। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “कियारा आडवाणी को ए टॉक्सिक फेयरीटेल फॉर ग्रॉन अप्स में नादिया के रूप में पेश कर रहा हूं।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ को गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश और कियारा के अलावा, इसमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं. फिल्म को एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट किया गया है और यह 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर छह भाषाओं में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने निक को खिलाया हाजमोला, पति का रिएक्शन देख छूट गई थी हंसी
खास बात ये है कि इस फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा. इस फिल्म का पहला पार्ट इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. महज 15 दिन में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कमाई में पार कर चुका है.
ये भी पढ़े-Apple कंपनी में वर्किंग है माधुरी दीक्षित का बड़ा बेटा, बॉलीवुड को मानते हैं ‘सर्कस’





