Drishyam 3: ‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई…’, ‘दृश्यम 3’ लेकर लौट रहे हैं अजय देवगन

Drishyam 3 Release Date: फैंस का चार साल का इंतजार खत्म होने वाला है। अजय देवगन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम 3’ लेकर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

Drishyam 3 Release Date: सस्पेंस और थ्रिलर से भरी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. दोनों फिल्मों के जबरदस्त तरीके से सफल होने के बाद अब अजय देवगन की दृश्यम को लेकर सस्पेंस था. आज फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. सस्पेंस और थ्रिल से भरी ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म अगले साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है.

दृश्यम 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

2015 में पहली बार सिनेमाघरों में ‘दृश्यम’ रिलीज हुई थी और फिल्म को इतना पसंद किया गया है कि आज फिल्म के तीसरे पार्ट की झलक रिलीज की गई है. ‘दृश्यम’ -3 की जानकारी देते हुए अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसके सीन और डायलॉग दोनों की सस्पेंस को बढ़ा रहे हैं.

टीजर में क्या दिखाया गया?

इस टीजर में दृश्यम सीरीज की अब तक स्टोरी की झलक देखने को मिलती है. जिसमें विजय सलगांवकर (अजय देवगन) का किरदार कहता है कि ‘मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है.’ टीजर में इस बात को भी प्रमुखता से दिखाया गया है कि विजय अभी भी परिवार के लिए एक दीवार बनकर खड़ा हुआ है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दृश्यम को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह सुपरहिट रही. इस फिल्म की कामयाबी के बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई, जो पहली फिल्म से भी बड़ी हिट साबित हुई. इसी बड़ी सफलता के बाद अब पूरे चार साल बाद ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने निक को खिलाया हाजमोला, पति का रिएक्शन देख छूट गई थी हंसी

बता दें कि ‘दृश्यम’ मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है. हिंदी में इस फिल्म की शुरुआत 2015 में हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद 2022 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया. जिसमें अक्षय खन्ना भी नजर आए लेकिन वो केस सॉल्व नहीं कर पाए. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सफल रही।

ये भी पढ़े- Toxic से Kiara Advani का पहला लुक रिवील, यश संग कहर बरपाने को हैं तैयार

 

Back to top button