
‘चुन-चुनकर राख में मिला देंगे…’, KGMU में लव जिहाद पर भड़कीं अपर्णा यादव
KGMU Love Jihad: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। एक रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी की सच्चाई छिपाकर हिंदू महिला डॉक्टर को रिश्ते में फंसाने और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप है।
KGMU Love Jihad: लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मालिक ने अपनी शादी की सच्चाई छिपाकर एक हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाया. बाद में उसने महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस मामले पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा- KGMU के डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर के साथ लव जिहाद किया है। मैं लव जिहादियों को आगाह करती हूँ।
‘चुन चुन कर राख में मिला दूँगी…’
अपर्णा यादव ने कहा कि केजीएमयू लव जिहाद केस ने तो सारी हदें पार कर दी हैं. अब लव जिहाद के खेलने वालों को हम देश की बेटियों का शिकार नहीं करने देंगे. अब वह समय आ गया है कि लव जिहाद की मानसिकता का ही अंत किया जाए. उन्होंने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि ‘मैं सभी लव जिहादियों से कहना चाहती हूं कि सुधर जाओ वरना चुन चुन कर राख के देर में मिला दिया जाएगा’. उन्होंने कहा कि इस मामले में आयोग ने कार्रवाई की है. बीएनएस की जितनी धाराएं लगाई जा सकती हैं, आरोपी वह सारी धाराएं लगाई जाएंगी.
आरोपी पहले से था शादीशुदा
पीड़िता ने बताया कि वह जुलाई महीने से आरोपी डॉक्टर के साथ रिश्ते में थी. बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. पीड़िता ने महिला आयोग से मदद मांगी है और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. फिलहाल वह बेहद डरी हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है.
इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
क्या है केजीएमयू केस?
बता दें कि केजीएमयू की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने यहां तैनात सीनियर डॉक्टर रमीज मलिक पर संगीन आरोप लगाए हैं. सुसाइड का प्रयास करने की वजह से अस्पताल में भर्ती महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर रमीज ने उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर यौन उत्पी़न किया. वहीं जब शादी की बात आई तो आरोपी ने धर्मांतरण की कोशिश की. इसका विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल किया था. अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने इस संबंध में महिला आयोग और पुलिस में शिकायत दी थी.
ये भी पढ़े- कोडीन केस में बुलडोजर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में सपा पर जमकर बरसे CM योगी
KGMU जोरदार विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद सोमवार को केजीएमयू में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी डॉक्टर रमीज को बर्खास्त करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कैंपस में नारेबाजी की और केजीएमयू के वीसी को ज्ञापन सौंपा है.
ये भी पढ़े- देश में दो नमूने, एक UP में और दूसरा…’, CM योगी के ऐसा कहते ही भड़क गई सपा
उधर, मामले की गंभीरता और घटना के प्रति लोगों में रोष को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन के मुताबिक विशाखा कमेटी मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़े- UP News: पत्नी का टूटा हाथ तो नहला रहे थे पति, पीलीभीत में गैस गीजर से घुटा दम…





