TMMTMTTM: Saat Samundar Paar का रीमेक देख भड़के दर्शक, कहा- गाने का सत्यानाश…

Saat Samundar Paar Remake: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” के लिए सात समुंदर पार गाने को दोबारा से रीक्रिएट किया गया है, जिसे देख नेटीजेंस का पारा हाई हो गया है।

Saat Samundar Paar Song trolled: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तैरा तू मेरी के मेकर्स ने बीती शाम सात समुंदर पार गाना रिलीज किया, जो 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म विश्वात्मा का रीमेक वर्जन है। इस गाने को सुनने के बाद कार्तिक-अनन्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जहां विश्वात्मा के गाने की धुन पर दिव्या भारती नाचती दिखाई दी थीं, वहीं तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के नए गाने की धुन पर कार्तिक आर्यन थिरकते दिख रहे हैं।

सात समुंदर पार के रीमेक से नाखुश दर्शक (Saat Samundar Paar Remake)

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का नया गाना सात समुंदर पार रिलीज हो गया है, जो 1992 में रिलीज हुए गाने सात समुंदर पार का रीमेक है, 1992 में रिलीज हुए सात समुंदर पार गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, दशकों बाद भी इस गाने का जबरदस्त क्रेज है, जी हां! आज भी फंक्शंस में सात समुंदर पार गाना जरूर बजता है, लेकिन अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म के लिए इस गाने को रीक्रिएट किया गया और जैसे ही गाना सामने आया, दर्शक जमकर इस गाने पर अपनी भड़ास निकालने लगें।

Saat Samundar Paar Song Trolling

करन नवानी ने दी अपनी आवाज

तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के नए गाने को करन नवानी ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ही इसके म्यूजिक पर काम किया है। 90 के दशक में ये गाना विजू शाह ने बनाया था, जिन्हें मेकर्स ने क्रेडिट दिया है। गाने की बात करें तो ये उतना खराब भी नहीं है, जितनी इसकी ट्रोलिंग इंटरनेट पर हो रही है। करन की आवाज में सात समुंदर पार गाना कानों को अच्छा लगता है। करन ने इसकी ओरिजनल ट्यून के साथ भी ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है।

सात समुंदर पार का रीमेक वर्जन जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया, दर्शक गाने को लेकर अपनी नाराजगी जताने लगे। एक यूजर ने लिखा, “गाने की मौत हो गई।” दूसरे ने लिखा, “इन्हें कॉपीराइट कौन देता है, गाना बर्बाद करने का।” तीसरे ने लिखा, “इतने आइकॉनिक गाने का पूरा मर्डर कर दिया।” चौथे ने लिखा, “पूरे गाने का सत्यानाश कर दिया।” पांचवें ने कहा, “कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा, कार्तिक आर्यन का फेस एक्सप्रेशन तो और वाहियात।” इसी तरह दर्शक रीमेक वर्जन को देख नाराजगी जाहिर कर रहें हैं।

 

 

 

 

Back to top button