
Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, लगेगा 440 वोल्ट का झटका
Ranveer Singh Exits Don 3: धुरंधर की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक्टर ने ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है.
Ranveer Singh Exits Don 3: ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
‘डॉन 3’ से बाहर हुए रणवीर सिंह
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ की धांसू सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्मों के चयन को लेकर बहुत क्लियर हैं। वो इस समय संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगाराज और एटली कुमार जैसे डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। वो बैक टू बैक गैंगस्टर बेस्ड मूवीज नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने जय मेहता से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो ‘प्रलय’ को प्रीपोन कर दें। पोर्टल के मुताबिक ‘प्रलय’ के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से भी बाहर होने का फैसला कर लिया है।
‘प्रलय’ पर किया फोकस
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि रणवीर ‘धुरंधर’ के तुरंत बाद ‘डॉन 3’ पर काम शुरू करने वाले थे. लेकिन अब उन्होंने जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ के लिए शेड्यूल तय करना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के बाद से रणवीर सिंह अपने आगे के प्रोजेक्ट के लिए बहुत क्लियर हो चुके हैं. सोर्स ने बताया कि एक्टर संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्म मेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं.
ये भी पढ़े- TMMTMTTM: Saat Samundar Paar का रीमेक देख भड़के दर्शक, कहा- गाने का सत्यानाश…
नए चेहरे की है तलाश
जानकारी के मुताबिक, रणवीर ‘धुरंधर’ के बाद से गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह के नाम पीछे लेने के बाद से ‘डॉन 3’ के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है. जिससे फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू की जा सके. ‘डॉन 3’ एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है, जिसके लिए लीड रोल में कृति सेनन का नाम फाइनल हो चुका है. ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म कई इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट की जाएगी.
ये भी पढ़े- Krrish 4: राकेश रोशन से मिले रजत बेदी, ‘कृष 4’ में होगी एंट्री?





