
अमिताभ बच्चन ने किया Ikkis का रिव्यू, नाती अगस्त्य के परफेक्शन के हुए कायल
Ikkis Review: अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ की मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग को अटेंड किया. मूवी देखने के बाद वो अग्स्त्य के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Ikkis Review: अमिताभ बच्चन ने दिवंगत दोस्त धर्मेंद्र और नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का मूवी रिव्यू किया है। बिग बी ने सोमवार रात को प्रीमियर शो के बाद ब्लॉग पर इमोशनल नोट लिखा है। कहा है कि जब फिल्म खत्म होती है तो आंख आंसुओं से भर जाती है। सोमवार को मुंबई में ‘इक्कीस’ का स्पेशल प्रीमियर हुआ था। अमिताभ बच्चन भी अपने नाती को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहुंचे थे। अब मंगलवार सुबह, उन्होंने अपने ब्लॉग में ‘इक्कीस’ का मूवी रिव्यू किया है।
अमिताभ ने की नाती के परफेक्शन की तारीफ
उन्होंने अगस्त्य की एक्टिंग को सराहा. ये भी कहा कि उनकी मैच्योरिटी और अनफिल्टर्ड सच्चाई कमाल की थी. बिग बी सिल्वर स्क्रीन पर अपने नाती से नजरें नहीं हटा पा रहे थे. फिल्म खत्म होने पर उनकी आंखें खुशी और गर्व के आंसुओं से भरी हुई थी. बिग बी ने ब्लॉग में पोते के जन्म से लेकर उसके एक्टर बनने की जर्नी को रिकॉल किया.
‘जब यह खत्म होती है, आंखें भर जाती हैं…’
वो लिखते हैं- इमोशंस बह रहे हैं… आज रात जब पोते को फिल्म ‘इक्कीस’ में चमकते देखा. जब उसकी मां श्वेता को लेबर पेन के बाद ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेबर पेन में…फिर उसका जन्म… कुछ घंटों बाद उसे गोद में लेकर हम ये डिस्कस कर रहे थे क्या उसकी आंखों का रंग नीला है… वो पल जब वो थोड़ा बड़ा हुआ, उसे अपनी बांहों में लेना और उसका मेरी दाढ़ी से खेलना, फिर बड़े होने पर एक्टर बनने का फैसला और आज स्क्रीन पर उसे देखना, जहां फिल्म के सीन्स से नजरें नहीं हट रही थीं.
ये भी पढ़े- रणबीर कपूर की ‘Animal 2’ कन्फर्म, ये एक्ट्रेस फिर मचाएंगी धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि ‘इक्कीस’ नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है। यह एक बायोपिक वॉर ड्रामा है। अगस्त्य नंदा ने इसमें अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। जबकि उनके अपोजिट फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया डेब्यू कर रही हैं। सिमर, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं। साथ ही दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी मरणोपरांत नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, लगेगा 440 वोल्ट का झटका





