Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा का दिखा जबरदस्त औरा, ड्रेसिंग रूम तक घुस आया फैन

Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलने के लिए जयपुर पहुंचे हुए हैं, जहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में उनका मुकाबला चल रहा है।

Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर विजय हजारे ट्रॉफी में सभी की निगाहें इन दो महान खिलाड़ियों पर होंगी, जो लंबे समय के बाद इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इनके अलावा कई और सितारे भी मैदान में हैं। इनमें ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और दिल्ली के लिए विराट कोहली खेल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का मैच खेलने जयपुर पहुंचे रोहित से मिलने की चाहत में फैंस ने सिक्योरिटी को भी तोड़ डाला।

मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा तब मुश्किलों में फंस गए, जब जयपुर के कुछ लोकल फैन्स ने उन्हें सेल्फी की चाह में घेर लिया. एक फैन तो रोहित शर्मा के साथ सेल्फी के लिए इतना बेताब था कि वह सुरक्षा के सारे घेरे तोड़कर रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम तक अंदर जाने को तैयार था. इस पर रोहित गुस्सा हो गए.

सात साल बाद खेल रहे घरेलू क्रिकेट

रोहित शर्मा करीब 7 साल बाद किसी घरेलू ट्रॉफी के मैच में खेलने के लिए उतरे हैं। उन्हें मुंबई की टीम में विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैच के लिए शामिल किया गया है, जो एलीट ग्रुप-सी में रखी गई है। रोहित आज सिक्किम के खिलाफ खेलने के अलावा 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ भी खेलते हुए दिखाई देंगे। उनकी मौजूदगी के चलते विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले अचानक लाइमलाइट में आ गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने 36 बॉल पर ठोका शतक

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे विजय हजारे मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने महज 36 बॉल पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी  की. ये इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है. अनमोलप्रीत ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद में 21 दिसंबर 2024 को पंजाब के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 100 रन पूरे किए।

ये भी पढ़े- विजय हजारे ट्रॉफी में RO-KO की वापसी, BCCI का फीस को लेकर बड़ा फैसला…

रोहित शर्मा मुंबई की तरफ से जयपुर में सिक्किम के खिलाफ खेल रहे हैं तो वहीं विराट कोहली की दिल्ली टीम का सामने आंध्र प्रदेश से हो रहा है. फैंस को दोनों की बल्लेबाजी देखने के लिए इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़े- IND W vs SL W: Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

Back to top button