
Vijay Hazare Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एबी डी विलियर्स भी चकराये…
Vaibhav Suryavanshi: विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वे लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
Vaibhav Suryavanshi: बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। पहले खिलाड़ियों ने और फिर टीम ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में अपना पहला मैच खेल रही बिहार की टीम ने लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के लाल कमाल करते नजर आए। उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 574 रन बनाए। 3 बल्लेबाजों ने इस पारी में शतक जड़ा।
Vaibhav Suryavanshi ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Fastest 150 in List-A Cricket) ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया और केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने चौकों की झड़ी लगा दी और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है।
भारतीयों द्वारा सबसे तेज लिस्ट-ए शतक
- अनमोलप्रीत सिंह – 35 गेंद
- वैभव सूर्यवंशी- 36 गेंद
- यूसुफ पठान- 40 गेंद
- उर्विल पटेल – 41 गेंद
- अभिषेक शर्मा- 42 गेंद
Ab De Villiers का टूटा रिकॉर्ड
वैभव यहीं नहीं रुके, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त तिया। वैभव ने मात्र 54 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज 150 है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डी विलियर्स (64 गेंद) के नाम था।
ये भी पढ़े- Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा का दिखा जबरदस्त औरा, ड्रेसिंग रूम तक घुस आया फैन
शतक जड़ने वाले सबसे युवा
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इसके साथ ही पुरुषों के लिस्ट ए (List A) क्रिकेट के इतिहास में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 14 साल 272 दिन की उम्र में वैभव ने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ ये कारनामा कर इतिहास रच दिया है। उनसे पहले ये रिकॉर्डजहूर इलाही ने रेलवे के खिलाफ 1986 में महज15 साल 209 दिन की उम्र में बनाया था।
ये भी पढ़े- विजय हजारे ट्रॉफी में RO-KO की वापसी, BCCI का फीस को लेकर बड़ा फैसला…
बुधवार को JSCA Oval Ground, Ranchi में टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत से ही साफ कर दिया कि इरादा बड़ा है. लेकिन जो हुआ, वह इरादे से कहीं आगे चला गया. वैभव सूर्यवंशी की पारी देखिए- 84 गेंदों में 190 रन, 15 छक्के, 16 चौके और 226.19 का स्ट्राइक रेट– यह लिस्ट-A क्रिकेट की नहीं, मानो T20 की रफ्तार में लिखी गई कहानी थी.





