
UP News: बॉयफ्रेंड पर कमेंट से आगबबूला हुई प्रेमिका; बेल्ट से कर दी पिटाई लड़की…
Meerut News: यूपी के मेरठ में परतापुर स्थित एक कॉलेज के बाहर ब्वॉयफ्रेंड को लेकर छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई और बेल्ट चली। एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर बेल्ट से हमला किया।
Meerut News : मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज में दिनदहाड़े छात्राओं के बीच हुई हिंसक झड़प ने शिक्षा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक छात्र पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्रा ने दूसरी को बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रकरण में पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा को पुलिस ने खोज निकाला है और उससे तहरीर ली जा रही है।
कॉलेज में चल रही थी परीक्षा
यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। जब परतापुर बाईपास क्षेत्र के एक कॉलेज के छात्र-छात्राएं पास ही स्थित दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वे कॉलेज परिसर से बाहर निकल रहे थे। तभी रास्ते में एक छात्रा ने एक छात्र पर कथित तौर पर टिप्पणी कर दी। उस समय छात्र के साथ उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी।
ये भी पढ़े- Viral News: PM के जाते ही लखनऊ में गमलों की लूट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सरेआम बेल्ट से पीटा
कमेंट सुनते ही छात्र की प्रेमिका ने आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों छात्राओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि गुस्से में आई प्रेमिका ने अपनी बेल्ट निकालकर दूसरी छात्रा पर हमला कर दिया। कॉलेज के मुख्य गेट के पास हुई इस घटना में पीड़ित छात्रा जान बचाने के लिए भागती नजर आई। जबकि आरोपी छात्रा उसे दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से मारती रही।
View this post on Instagram
इंस्पेक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त वीडियो बुधवार दोपहर का है। पुलिस ने पूरे वीडियो की विस्तार से जांच कर ली है। एक छात्र से दोनों ही छात्राएं दोस्ती करना चाहती थीं। इसी के लिए दोनों में विवाद शुरू हो गया।
ये भी पढ़े- लखनऊ की 2 डॉग्स लवर्स बहनों ने की आत्महत्या; पालतू कुत्ते की बीमारी से थी परेशान…
एक छात्रा ने बेल्ट से दूसरी छात्रा को पीटा है। अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलती तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।





