Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा का बल्ला दे गया दगा…, इस गेंदबाज का बने शिकार

Rohit Sharma out for duck: रोहित शर्मा शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए। रोहित शर्मा उत्‍तराखंड के गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा की पहली गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Rohit Sharma out for duck: रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों में 155 रन की विस्फोटक पारी खेलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया था. लेकिन रोहित अबकी बार उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मैच में रोहित के आउट होने पर फैन्स बेहद निराश दिखे। फैन्स हजारों की तादाद में ‘हिटमैन’ की बैटिंग देखने स्टेडियम पहुंचे थे।

फैंस हुए निराश

रोहित शर्मा को बल्‍लेबाजी करते देखने के लिए कुछ फैंस तो सुबह 6 बजे ही स्‍टेडियम के बाहर पहुंच गए थे। हालांकि, रोहित के आउट होने से फैंस निराश हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित के आउट होते ही बड़ी संख्‍या में फैंस स्‍टेडियम से बाहर चले गए। जयपुर में खेले गए पहले मैच में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसके बाद इस मुकाबले को देखने के लिए भी फैंस में जबरदस्त उत्साह था।

ये भी पढ़े- Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा का दिखा जबरदस्त औरा, ड्रेसिंग रूम तक घुस आया फैन

कौन हैं देवेंद्र सिंह बोरा?

25 वर्षीय देवेंद्र सिंह बोरा के लिए रोहित शर्मा का यह विकेट बेहद खास रहा. हो भी क्यों ना.. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा को आउट किया. इस विकेट के बाद देवेंद्र सुर्खियों में आ गए हैं. खास बात यह है कि रोहित पिछले मैच में शानदार शतक लगाकर जबरदस्त फॉर्म में थे, ऐसे में उन्हें आउट करना आसान नहीं था.

ये भी पढ़े- विजय हजारे ट्रॉफी में RO-KO की वापसी, BCCI का फीस को लेकर बड़ा फैसला…

याद दिला दें कि रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी की थी। उन्‍होंने बुधवार को सिक्किम के खिलाफ केवल 94 गेंदों में 155 रन जमाए थे। सात साल बाद पहला लिस्‍ट ए मैच खेलने वाले रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 18 चौके और 9 छक्‍के लगाए थे। 38 साल के रोहित के शतक की मदद से मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से पटखनी दी थी।

ये भी पढ़े- IND W vs SL W: Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

Back to top button