UP Cold Wave: घने कोहरे से बेहाल यूपी… 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, रात का पारा लुढ़का

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बर्फीली ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे कई शहरों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई।

रात के तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के करीब 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जौनपुर, बहराइच और सीतापुर में अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें…

UP News: बॉयफ्रेंड पर कमेंट से आगबबूला हुई प्रेमिका, बेल्ट से कर दी लड़की की पिटाई

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार:

  • अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी
  • पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है
  • दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा
  • रात के तापमान में क्रमशः गिरावट जारी रहेगी
  • कुछ जिलों में दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के आसार हैं

यह भी पढ़ें…

Viral News: PM के जाते ही लखनऊ में गमलों की लूट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर व आसपास के इलाके।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ की 2 डॉग्स लवर्स बहनों ने की आत्महत्या; पालतू कुत्ते की बीमारी से थी परेशान…

Back to top button