Ring Road पर मोटरसाइकिल-ट्रक टक्कर… युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

UP News: अंबिकापुर शहर की रिंग रोड फिर से जानलेवा साबित हुई। नमनाकला इलाके में गुरुवार रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या पूरी घटना?
कोतवाली पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीवाई 2151 पर सवार दोनों युवक गांधी चौक से बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। नमनाकला स्थित गुडलक मोटर्स के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी और अंधेरे के कारण खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें…

UP News: दो सहेलियों ने रचाई शादी; घर वालों का विरोध…फिर मुंह दिखाई

राहत और कार्रवाई
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक और घायल दोनों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें…

अटल जयंती पर लखनऊ में कार्यक्रम, कुमार विश्वास के व्यंग्य पर ठहाकों में डूबे सीएम योगी

रिंग रोड की खतरनाक स्थिति
रिंग रोड पर भारी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित होने के बावजूद रोजाना ट्रक और ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। नमनाकला क्षेत्र में यह समस्या लगातार बनी हुई है और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन के दावे जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में वीर बाल दिवस का आयोजन… सीएम योगी ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Back to top button