
UP News: प्राइवेट अस्पताल में लापरवाही! ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा…
Noida News: ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में लगभग आधा मीटर कपड़ा छोड़ने का मामला सामने आया है। डेढ़ साल तक वह पेट दर्द झेलती रही।
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में आधा मीटर कपड़ा छोड़ दिया गया था. जिसको लेकर पीड़ित के परिजनों ने सीएमओ पर भी ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया था. महिला को कई तरह की परेशानियां होने लगी और महिला को दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। अब इस पूरे मामले में गौतमबुद्धनगर के मुख्यचिकित्सा अधिकारी (CMO) समेत 6 लोगों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क मे FIR दर्ज की गई है. यह FIR कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है.
ऑपरेशन के बाद पेट से निकाला आधा मीटर कपड़ा
डेल्टा-वन निवासी पीड़िता अंशुल वर्मा पत्नी विकास वर्मा वर्ष 2023 में गर्भवती थीं। 14 नवंबर 2023 में तुगलपुर स्थित बैक्सन अस्पताल की डाॅ. अंजना अग्रवाल ने सिजेरियन से डिलीवरी कराई थी। डाक्टर ने लापरवाही बरतते हुए डेढ़ मीटर कपड़ा अंशुल के पेट के अंदर ही छोड़ दिया था। 16 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा।
दर्द से राहत न मिलने पर पीड़िता मायके मुजफ्फरनगर चली गई। दर्द से राहत के लिए मुजफ्फरनगर और ग्रेटर नोएडा के कई अस्पतालों में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में आपरेशन के स्थान पर गांठ जैसी दिखी, लेकिन डाॅक्टर को यह संदेह नहीं हुआ कि डिलीवरी के दौरान कोई वस्तु पेट में छूट गई है।
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर अंजना अग्रवाल और उनके पति डॉ. मनीष गोयल ने मामले को दबाने की कोशिश की और चुप रहने के लिए धमकियां भी दीं. यहां तक कहा गया कि उनके राजनीतिक संपर्क हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
ये भी पढ़े- UP News: अबॉर्शन की दवा खाने से लड़की की मौत; रिश्तेदार से अवैध संबंध बनी वजह…
CMO और डॉक्टरों समेत 6 के खिलाफ FIR
दिसंबर 2025 में मैंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 24 दिसंबर 2025 को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस की तरफ से बैक्सन अस्पताल की डॉ. अंजना अग्रवाल, मालिक डॉ. मनीष गोयल, गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र मोहन और स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारी डॉ. चंदन सोनी, डॉ. आशा किरन चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
ये भी पढ़े- UP News: पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़के-लड़कियों के हाफ-पैंट और स्मार्टफोन पर रोक





